---Advertisement---

PM Awas Yojana 2.0 के तहत बनाए जाएंगे 3 करोड़ नए घर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानें योग्यता समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारी

PM Awas Yojana 2.0: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2024 5:06 अपराह्न

PM Awas Yojana 2.0
Follow Us
---Advertisement---

PM Awas Yojana 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि इसके तहत 5 सालों के अंदर एक करोड़ शहरी घर बनाए जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी थी। इस योजना के तहत 360000 करोड़ रुपये की लागत से तीन करोड़ नए ग्रामीण और शहरी घर बनाए जाएंगे।

पीएम आवास योजना के लिए योग्ता

  • ईडब्ल्यूएस/एलआईजी/मध्यम आय समूह (एमआईजी) वर्ग से संबंधित परिवार जिनके पास देश में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं है, वे पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत घर खरीदने या निर्माण करने के पात्र हैं।
  • EWS परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख तक है।
  • LIG परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख रूपये तक है।
  • LIG परिवार जिनकी वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख तक है।
  • गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषणा की थी कि आने वाले सालों में सरकार कमजोर वर्ग और मध्यम वर्ग के परिवारों को घर खरीदने में लाभ प्रदान करने के लिए एक नई योजना लाएगी।

PMAY के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर पीएम आवास योजना पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) का ऑप्शन चुनें और फिर For Slum dwellers या Benefit under other 3 ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आधार कार्ड की डिटेल एंटर करें और Check पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा, जहां आपको सारी जानकारियां भरनी होगी।
  • आपको जानकारी वाले फॉर्म में नाम, फोन नंबर, अन्य पर्सनल डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Captcha एंटर करें।
  • इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “एक घर गरिमा और किसी के सपनों को पूरा करने की बढ़ी हुई क्षमता लाता है।

रिकॉर्ड निवेश के साथ 10 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 से अनगिनत लोगों को लाभ होगा और बेहतर शहरों में योगदान मिलेगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026