---Advertisement---

ध्यान दें! PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त में हो रही देरी की वजह आई सामने! इन अन्नदाताओं को इस बार नहीं मिलेगी धनराशि; जानें सबकुछ

PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं सरकार की तरफ से अबी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 12:52 अपराह्न

PM Kisan Samman Nidhi
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसान अपनी 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मालूम हो कि केंद्र सरकार तरफ से जरूरतमंद किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत अन्नदाताओं को हर साल 3 किस्तों में 6 हजार रूपये की धनराशि दी जाती है।19वीं किस्त फरवरी में दी गई थी, जिसके बाद किसान बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है, जो जून में मिलनी है। हालांकि PM Kisan Samman Nidhi योजना की 20वीं किस्त में आ रही देरी ने अन्नदाताओं की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही इन किसानों का इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त में हो रही देरी की वजह आई सामने

आपको बताते चले कि हर बार कि तरह इस बार भी देशभर के लाखों किसान PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है, लेकिन धनराशि मिलने में लगातार हो रही देरी के कारण अन्नदाताओं की टेंशन बढ़ गई है। अगर इसकी 19वीं किस्त की बात करें तो इसे फरवरी के महीने में दी गई थी, वहीं इसकी 20वीं किस्त जून में आनी है यानि इस महीने, लेकिन इसे लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हो रही है। इसकी जानकारी रखने वालो का मानना है कि अभी सरकार लिस्ट अपडेट कर रही है, जिसकी कारण देरी हो रही है, और आने वाले कुछ दिनों में इसकी राशि किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हो सकती है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

इन कारणों से अन्नदाताओं का अटक सकता है पैसा

अगर कोई किसान PM Kisan Samman Nidhi योजना के पात्र है, लेकिन फिर भी उसका पैसा अटक सकता है। इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर किसी कारण से अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आपका किसान सम्मान निधि योजना का पैसा अटक सकता है। किसान 3 तरीकों से ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा कर सकते है, जिसमे ओटीपी ई-केवाईसी, बोयोमेट्रिक ई केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ओटीपी शामिल है। इसके अलावा अगर कोई किसान अपने बैंक खाते की गलत जानकारी दर्ज करते है तो भी उनका पैसा अटक सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026