---Advertisement---

PM Modi का देशवासियों को बड़ा तोहफा, 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी; इन राज्यों के लिए साबित होंगे गेमचेंजर; जानें सबकुछ

PM Modi: देशवासियों को आज 4 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। पीएंम मोदी आज वाराणसी से हरी झंड़ी दिखाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 7, 2025 1:03 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: देशवासियों को आज 4 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि पीएम मोदी आज वाराणसी से 4 सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह विश्वस्तरीय रेलवे सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को आसान, तीव्र और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक और मील का पत्थर है। अगर रूट की बात करें तो यह नई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। माना जा रहा है कि इससे दूरी तो कम होगी ही। पर्यटन को बढ़ावा देंगी और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस मार्ग पर सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगा।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन पश्चिमी यूपी के लिए साबित होगी गेमचेंजर

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा, साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुँच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुगम और तेज़ अंतर-शहर यात्रा सुनिश्चित करके, यह सेवा कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026