---Advertisement---

PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल डील से चीन, पाकिस्तान में अफरातफरी; क्या भारत बन रहा है दुनिया की पहली पसंद; जानें सबकुछ

PM Modi Israel Visit: पहले यूरोप, फिर अमेरिका, फ्रांस और फिर ब्राजील, भारत लगातार दुनिया अपनी ताकत बढ़ाता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 27, 2026 10:36 पूर्वाह्न

PM Modi Israel Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Israel Visit: पहले यूरोप, फिर अमेरिका, फ्रांस और फिर ब्राजील, भारत लगातार दुनिया अपनी ताकत बढ़ाता जा रहा है। जिससे चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि पीएम मोदी दो दिनों के इजरायली दौरे पर थे। इन दो दिनों में दुनिया ने भारत की ताकत देखी। खुद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम का भव्य स्वागत किया और दिखाया की आज के युग में भारत दुनिया के लिए क्यों जरूरी है। बताते चले कि भारत और इजरायल के बीत कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए जिसमे यूपीआई, एआई समेत कई चीजों पर मुहर लगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

भारत-इजरायल डील पर पाक, चीन में मची अफरातफरी

बता दें कि भारत और इजरायल के बीच 25 से ज्यादा समझौते पर मुहर लग गई है। जिसमे एआई आधारित शिक्षा, यूपीआई, ग्रीकल्चर इनोवेशन सेंटर, रक्षा और एडवांस टेकनोलॉजी जिसमे ड्रोन, मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस, रोबोटिक्स और संयुक्त उत्पादन (जॉइंट डेवलपमेंट) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा. दोनों देश रक्षा प्रौद्योगिकी के साझा विकास और ट्रांसफर पर भी सहमत हुए हैं।

माना जा रहा है कि इससे पाक और चीन की मुश्किलें बढ़ सकती है। भारत और इजरायल, अमेरिका व यूएई के साथ मिलकर I2U2 समूह में काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग बढ़ाना है। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और इजरायल की दोस्ती में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

क्या भारत बन रहा है दुनिया की पहली पसंद

बीते कुछ सालों में दुनिया के देशों का नजरिया भारत का प्रति बदला है। गौरतलब है बीते कुछ महीनों में भारत ने कई देशों के साथ एफटीए, ट्रेड और समझौते किए, जो कई मायनों में एक ऐतिहासिक कदम है। आलम यह है कि भारत जिस में देश में जाता है, उसका जोरदार स्वागत होता है, साथ ही भारत के साथ कई अहम डील पर मुहर लगती है। जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या भारत दुनिया की पहली पसंद बनता जा रहा है और आने वाले सालों में क्या भारत एक सुपरपावर बनने जा रहा है। जिस तरह से भारत का कद लगातार बढ़ रहा है, उससे इतना तो साफ है कि भारत जल्द ही नया इतिहास रचने जा रहा है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Pakistan Afghanistan Conflict

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026