---Advertisement---

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: पीएम फसल बीमा योजना में किए गए बड़े बदलाव, क्‍या सब हुए कवर…जानकर कहेंगे – थैंक्यू मोदी जी!

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: फसल क्षति की भरपाई को लेकर किसानों को राहत देने के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। खासकर इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी मांग लंबे समय से किसानों की ओर से लगातार की जा रही थी। अब इन मांगों को मोदी सरकार द्वारा मान लिया गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 26, 2025 9:44 पूर्वाह्न

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है। आज भी देश की 50 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी अपनी रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर है। भारत में कई तरह की फसलें उगाई जाती हैं। इसलिए, भारत सरकार अलग-अलग स्कीम के ज़रिए किसानों को फ़ायदा पहुँचाने की कोशिश करती रही है। फसल खराब होने पर किसानों को ज़्यादा पैसे का नुकसान न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार और अलग-अलग राज्य सरकारें कई सरकारी योजनाएं चला रही हैं। इनमें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सबसे प्रमुख माना जाता रहा है। हाल ही में मोदी सरकार ने इस योजना में किसानों को एक और बड़ा तोहफ़ा दिया है। यह जानकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अहम बदलाव – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

दरसअल, अचानक बारिश या तूफ़ान से किसानों की फसलें अक्सर खराब हो जाती हैं। कभी-कभी सूखा या ओले गिरने से फसल को नुकसान नुकसान हो जाता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक संकट से जुझना पड़ता है। मोदी सरकार किसानों को मदद देती है, ताकि फसल खराब होने से उन्हें ज़्यादा पैसे का नुकसान न हो। भारत सरकार ऐसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चला रही है। किसानों को राहत देने के लिए मोदी सरकार द्वारा पीएम फसल बीमा योजना चलाई जा रही है।

खासकर इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी मांग लंबे समय से किसानों की ओर से लगातार की जा रही थी। अब इन मांगों को मोदी सरकार द्वारा मान लिया गया है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जो किसानों के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि, अब किसानों को जंगली जानवरों और जलभराव से होने वाले फसल नुकसान के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पूरी मदद मिलेगी।

पीएम फसल बीमा योजना; इन दो नुकसानों को किया गया शामिल

अगर हाथी या कोई दूसरा जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाता है, तो वे भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर होंगे। वहीं, ज़्यादा बारिश, बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान होता है, तो भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवज़े का दावा किया जा सकता है। यह सुविधा पहले योजना में शामिल नहीं थी। जिसकी वजह से किसान बड़े नुकसान के बाद भी दावा करने से वंचित रह जाते थे। इसीलिए अगर आपको भी फसल खराब होने का डर बना रहता है। ऐसी स्थिति में किसान अगर आर्थिक नुकसान नहीं उठाना चाहते तो बेहतर है।

बता दें कि ऐसे में आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि अगर फसल निम्न वजहों से खराब हो जाती है, किसान ने फसल बीमा नहीं करवाया है। फिर इस स्कीम के तहत किसानों को मुआवजे के तौर पर एक भी रुपये नहीं दिए जाते। ऐसे में अगर आप किसान है, फसलों की बुआई,कटाई से लेकर संरक्षण तक के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह आपको मजबूती प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026