Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के मन में अक्सर कई सवाल होते हैं। इनमें सबसे अहम चिंता वित्तीय सुरक्षा और उन अन्य सुविधा की कमी को लेकर होती है, जिनका लाभ आमतौर पर सरकारी या निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलता है। ऐसे में यदि आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह स्वाभाविक ही है कि ऐसे ही सवाल आपके मन में भी उठ रहे होंगे। खैर, आज की इस ख़बर में हम आपके साथ कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर फिर से मुस्कान ले आएगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम): हर महीने मिलेगी श्रमिकों को पेंशन!
मालूम हो कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन पाना किसी व्यक्ति के लिए यह जरुरी नहीं है कि वह सरकारी या निजी कर्मचारी हो। अब आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। दरअसल, केंद्र सरकार ने इसी मकसद से एक खास योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना है। इस योजना के तहत, कामगार 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3000 रुपये की गारंटीड पेंशन पा सकते हैं। इसे जानने के बाद अब तक आपको यह एहसास हो गया होगा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने जीवन में वित्तीय सुरक्षा को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पीएम-एसवाईएम योजना का लाभ कैसे उठाया जाए, यह जानने के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) क्या है?
सबसे पहले यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि सरकार ने 2019 में ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम स्कीम)’ शुरू की थी। सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों, जिनमें निर्माण मज़दूर, खेतिहर मज़दूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घर-आधारित कामगार और छोटे व्यवसायी शामिल हैं, को सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करना है। पीएम-एसवाईएम के लाभार्थी वे लोग होंगे जिनकी पहुँच ईपीएफ, एनपीएस या अन्य औपचारिक पेंशन लाभों तक नहीं रहा है। यह योजना एक सरल सिद्धांत पर काम करती है। आप अपने काम-काज के वर्षों के दौरान हर महीने एक छोटी सी राशि का योगदान करते हैं, और रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। पीएम-एसवाईएम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana: जानें कैसे करना होगा आवेदन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभुक बनने के लिए श्रमिक अपने सबसे नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा पीएम एसवाईएम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्च 2026 तक पीएम-एसवाईएम के लिए 52.5 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण प्रकिया में हिस्सा लिया था। जो अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के बीच बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।
