---Advertisement---

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana: काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेंगे 15 हजार रूपये; योग्ता जान खिल उठेगा चेहरा

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana के तहत लाखों कर्मचारियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है, सरकार द्वारा 15000 रूपये दिए जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 5:51 अपराह्न

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana: केंद्र सरकार की तरफ कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है, जिसका असर देखना को मिलता है। इसी बीच केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अब कब करने वाले कर्मचारियों को 15 हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। इसकी जानकारी खुद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से दी गई है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की इस स्कीम से लाखों नए कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana कैसे करेगा काम?

पहली बार नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को एक महीने के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा ₹15,000 होगी। यह प्रोत्साहन राशि रोजगार के पहले वर्ष के दौरान दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त, जो ₹7,500 तक होगी, लगातार छह महीने के रोजगार के बाद दी जाएगी। दूसरी किस्त के लिए पात्रता बारह महीने के रोजगार के पूरा होने और निर्धारित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्राप्त होगी। यह दूसरी किस्त एक निर्दिष्ट अवधि के लिए उपयुक्त बचत साधन/बचत खाते में जमा की जाएगी।

स्कीम की योग्ता

पहली बार ईपीएफ पंजीकृत कर्मचारी – कोई भी कर्मचारी किसी प्रतिष्ठान में 01.08.2025 और 31.07.2027 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच शामिल होने की तिथि के साथ, जो 01.08.2025 से पहले ईपीएफओ या छूट प्राप्त ट्रस्ट के साथ कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान करने वाला सदस्य नहीं था और उनका अंशदान ईपीएफओ या छूट प्राप्त ट्रस्ट में पहली बार अगस्त 2025 के वेतन माह या उसके बाद प्राप्त होता है।

1 लाख तक का मासिक वेतन – अगर किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 1 लाख रूपये तक है तो वह इस स्कीम के लिए योग्य है।

6 महीने तक लगातार कार्यरत – प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त प्राप्त करने के लिए आपको उसी प्रतिष्ठान में 6 महीने का रोजगार पूरा करना होगा।

कर्मचारियों को ऐसे पहुंचेगा लाभ

  • ₹15,000 तक का प्रोत्साहन, एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि।
  • दो भागों में भुगतान – सेवा के 6 महीने बाद पहली किस्त, सेवा के 12 महीने बाद दूसरी किस्त।
  • भविष्य के लिए बचत – बचत की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए लाभ की दूसरी किस्त बचत साधन में जमा की जाती है।

कैसे काम करेगा ये स्कीम

  • यूएएन प्राप्त करें – अपने नियोक्ता के माध्यम से या सीधे यूएमएएनजी ऐप के माध्यम से अपना यूनिवर्सल खाता नंबर प्राप्त करें।
  • स्थायी रोज़गार – अपनी नौकरी में कम से कम 6 महीने काम करें।
  • प्रोत्साहन – अपनी प्रोत्साहन राशि सीधे अपने आधार से जुड़े बैंक खाते में प्राप्त करें।
  • संपूर्ण वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम – प्रोत्साहन राशि की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए 12 महीने से पहले निःशुल्क वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करें।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Twisha Sharma

मई 26, 2026

CNG Price Hike

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026