---Advertisement---

ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन PRS Oberoi का निधन, इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए थे सम्मानित

PRS Oberoi: भारत के नामी उद्योगपति पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का आज देर सुबह निधन हो गया जिससे देश के अनेक हिस्सों में सन्नाटा पसरा है। श्री ओबेरॉय के निधन की जानकारी उनके कंपनी की ओर से दी गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 1:49 अपराह्न

PRS Oberoi
Follow Us
---Advertisement---

PRS Oberoi: भारत के नामी उद्योगपति पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का आज देर सुबह निधन हो गया जिससे देश के अनेक हिस्सों में सन्नाटा पसरा है। श्री ओबेरॉय के निधन की जानकारी उनके कंपनी की ओर से दी गई। ताजा जानकारी के अनुसार कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि आज सुबह श्री ओबेरॉय का निधन हुआ है। बता दें कि हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुके पीआरएस ओबेरॉय को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसमें भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और कॉरपोरेट होटलियर ऑफ दी वर्ल्ड अवार्ड जैसे सम्मान शामिल हैं।

94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पीआरएस ओबेरॉय ने 94 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस लीं। उनके निधन की जानकारी कंपनी ने आधिकारिक रुप से जारी की। कंपनी की ओर से ये जानकारी भी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे कापसहेड़ा में स्थित भगवंती ओबेरॉय चैरिटेबल ट्रस्ट, ओबेरॉय फॉर्म में संपन्न होगा। कहा गया है कि ओबेरॉय ग्रुप का कोई व्यक्ति या उन्हें जानने वाले लोग उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

PRS ओबेरॉय के निधन से शोक की लहर

देश के जाने-माने व्यवसायी पीआरएस ओबेरॉय के निधन से देश के विभिन्न हिस्सों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि श्री ओबेरॉय ने हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री में बेशुमार नाम कमाया था। इसके अलावा वो इस ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ईआईएच लिमिटेड के एक्सीक्यूटिव चेयरमैन भी थे। अगर भारतीय होटल इंडस्ट्री का रंग-रूप बदला तो इसके लिए श्री ओबेरॉय को ही श्रेय दिया जाता है।

PRS ओबेरॉय के विचार

पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय के विचार ही उन्हें महान बनाते हैं। उनका कहना था कि किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी संपत्ति उसके लिए कार्यरत लोग ही होते हैं। वो अपने संस्थान के लिए कार्यरत लोगों का खूब ध्यान रखते थे। इस क्रम में आज उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है और उद्योग जगत के साथ अन्य लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026