Rail One App: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर बड़े बदलाव करता रहता है। इसी बीच अब रेलवे एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल यात्री स्टेशन से बाहर आकर कई देर तक टैक्सी का इंतजार करते है, लेकिन टैक्सी चालकों द्वारा उनसे मनमर्जी किराया माना जाता है। साथ ही कई बार घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही रेलवे भारत टैक्सी के साथ एक डील करने जा रहा है। जिसके तहत यात्री Rail One App की मदद से जैसे ही टिकट बुक करेंगे, उसके साथ ही टैक्सी बुक करने की सुविधा होगा, ताकि जैसे ही यात्री स्टेशन बाहर निकले उनके लिए टैक्सी मौजूद रहे है, और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
Rail One App की मदद से बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट के साथ टैक्सी
एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर यात्री Rail One App की मदद से अपने आखिरी स्टेशन तक टिकट बुक करते है, तो उनके पास टैक्सी बुक करने का भी विकल्प होगा। हालांकि अभी रेलवे और भारत टैक्सी से बातचीत चल रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही डील कंफर्म हो सकती है, अगर ऐसा होता है।
यात्री को जिस स्टेशन पर उतरना हैं वहां पर आगे की यात्रा का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प में भारत टैक्सी का विंडो होगा, जिससे स्टेशन पर ही यात्रियों को भारत टैक्सी मिल जाएगी। यात्री अब पैसेंजर्स को स्टेशन के बाहर लंबा इंतजार नहीं करना होगा, इसके अलावा उन्हें मुंह मांगे किराए से भी छूटकारा मिलेगा।
एक ही एप पर मिलेंगी सारी सुविधाएं
रेल वन एप भारतीय रेलवे की एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं देना है। इससे यात्रियों का समय, मेहनत और परेशानी—तीनों कम होते हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो एक ही एप की मदद से रेल टिकट, स्टेटस, फूड का फायदा ले सकेंगे।
जैसे – एक ऐप में सभी रेलवे सेवाएं, टिकट बुकिंग आसान, लाइव ट्रेन स्टेटस, सीट उपलब्धता और पीएनआर स्टेटस, फूड ऑर्डर सुविधा, शिकायत और हेल्पलाइन, डिजिटल पेमेंट और कैशलेस सुविधा, यूजर फ्रेंडली और टाइम सेविंग यानि एक ही एप में सारी सुविधाएं मिलेंगी।
