RBI MPC Meeting: देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की नजरें आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग पर थीं। आज अंतत: एमपीसी की बैठक संपन्न हो गई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस संदर्भ में बड़ा ऐलान कर दिया है। संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि रेपो रेट की दर 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है।
इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान आरबीआई गवर्नर वित्तिय वर्ष 2026 के लिए महंगाई दर 2 से बढ़ाकर 2.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया दिया है। वहीं सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 7.30 से बढ़ाकर 7.40 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।
रेपो रेट की दर में कोई बदलाव नहीं – RBI MPC Meeting
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की बैठक संपन्न हो गई है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस संदर्भ में बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रेपो रेट की दर 5.25 फीसदी पर बरकरार रहेगी। ऐसे में मिडिल क्लास को राहत मिली है।
यदि रेपो रेट की दर में इजाफा होता, तो वाहन से लेकर इलेक्ट्रिक वस्तुओं व अन्य उत्पादों के लिए जमा की जाने वाली ईएमआई बढ़ जाती। रेपो रेट बरकरार रहने से बैंकों को मिलने वाला कर्ज सस्ता रहेगा और इसका सीधा फायदा नीचले पायदान तक ग्राहकों को मिलेगा।
FY26 के लिए महंगाई दर पर गवर्नर संजय मल्होत्रा का अनुमान
मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्तिय वर्ष 2026 के लिए महंगाई दर पर बड़ा अपडेट दिया है। आईबीआई गवर्नर के अनुमान के मुताबिक FY26 में महंगाई दर 2 से बढ़कर 2.1 फीसदी हो सकती है। आरबीआई गवर्नर ने देश में महंगाई की स्थिति में काबू में बताया है।
हालांकि, इसमें इजाफे की संभावना से कुछ वस्तुओं की कीमत बढ़ने के आसार हैं। आरबीआई ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की दर भी बढ़ने के आसार जताए हैं। इससे संकेत मिलता है कि देश विकास के राह पर अग्रसर रहेगा। वहीं फ्रॉड ट्रांजैक्शन में नुकसान झेलने वालों के लिए मुआवजे का फ्रेमवर्क तैयार किए जाने का प्रस्ताव है।






