---Advertisement---

Schengen Visa: बड़ी खबर! क्या अब भारतीयों को नहीं मिलेगा Germany का वीजा? नए नियम के बाद स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों की बढ़ सकती है समस्या; जानें सबकुछ

Schengen Visa के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे जर्मनी जाने वाल भारतीयों को वीजा प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2025 12:22 अपराह्न

Schengen Visa
Follow Us
---Advertisement---

Schengen Visa: पढ़ाई, नौकरी के सिलसिले में हर साल बड़ी संख्या में लोग जर्मनी जाते है। बता दें कि जर्मनी में भारतीयों की एक बड़ी तादात रहती है, वहीं अब जर्मन सरकार ने Schengen Visa नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे वहां जाना अब मुश्किल हो सकता है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब भारतीयों को जर्मनी का वीजा नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक भारतीयों को बड़ा झटका देते हुए जर्मनी 1 जुलाई से अपनी अनौपचारिक वीज़ा अपील प्रक्रिया को समाप्त करने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

क्या भारतीयों को नहीं मिलेगा Schengen Visa?

उच्च शिक्षा, कुशल, नौरकरियां और पर्यटन के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जर्मनी जानें के लिए Schengen Visa अप्लाई करते है, हालांकि अब 1 जुलाई से वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अब भारत के लोगों को जर्मनी का वीजा नहीं मिलेगा, तो हम आपको बता दें कि नए नियम के मुताबिक एक बार वीजा रिजेक्ट होने के बाद उसे अप्लाई नहीं किया जा सकेगा।

अगर आसान भाषा में कहे तो 1 जुलाई से जर्मनी अपनी अनौपचारिक वीजा अपील को समाप्त कर देगा, जिसे “Remonstration” के रूप में जाना जाता है। इसका फायदा यह होता था कि इस नियम के तहत अतिरिक्त दस्तावेज को दिखाकर उसे हासिल किया जा सकता था, लेकिन अब ऐसा होगा नहीं। यानि अब वीजा रिजेक्ट हो जाता है तो उसे नए सिरे से अप्लाई करना होगा, जिसमे और वक्त लगेगा।

नए नियम लागू होने के जर्मनी ने बता दिए फायदें

नए नियम को लेकर जर्मनी सरकार ने ऐसे कई फायदे गिना दिए है, उनके मुताबिक 2023 में एक पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था। जर्मन विदेश कार्यालय ते अनुसार वीजा हासिल करने के इस ऑप्शन को हटने से कई फायदें होगें। जैसे अब अधिकारियों को रिजेक्ट हुए एप्लीकेशन को दुबाारा प्रोसेस करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक द्वारा नया एप्लीकेशन दाखिल करने होगा, इससे स्टाफ का समय बचेगा और वह आसानी से प्रक्रिया को फॉलो कर सकेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि Schengen Visa में बदलाव से खासकर जर्मनी जाने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

US-Iran-War

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026