---Advertisement---

SGB Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत बाजार से सस्ता मिलेगा सोना, इस तारीख से आप कर सकेंगे खरीदारी

Sovereign Gold Bond Scheme: भारतीय बाजार में सोना के आभूषण व अन्य वस्तुओं की मांग जोरों पर होती है। इसको लेकर कहा जाता है कि सोना संपन्नता का प्रतीक है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2023 5:43 अपराह्न

Sovereign Gold Bond Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Sovereign Gold Bond Scheme: भारतीय बाजार में सोना (Gold) के आभूषण व अन्य वस्तुओं की मांग जोरों पर होती है। इसको लेकर कहा जाता है कि सोना संपन्नता का प्रतीक है। जिसके पास धनबल हो वही ज्यादातर इसकी खरीदारी कर पाता है। ऐसे में इस समय कीमती धातु सोना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जहां भारतीय बाजार के लिए आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SBG) की दूसरी सीरीज जारी कर दी है। इसके तहत आगामी कुछ दिनों तक बाजार से सस्ते कीमत पर सोने की खरीदारी की जा सकेगी।

खबर है कि 11 से 15 सितंबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मदद से सस्ते कीमत पर सोने (Gold) की खरीदारी हो सकेगी। इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी उपल्ध होगी।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

बता दें कि आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज के तहत सोने की खरीदारी करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत आरबीआई ने प्रति एक ग्राम सोने की कीमत 5923 रुपये रखा है। इसकी खरीदारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी करने पर प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपये का छूट भी उपलब्ध हो सकता है जिसके बाद से सोने की कीमत 5873 रुपये प्रति ग्राम हो जाएगी।

यहां हो सकेगी खरीदारी

खबरों की मानें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के जरिए सस्ते सोने की खरीदारी पोस्ट ऑफिस, NSE, BSE, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से की जा सकती है। इसके लिए 11 सितंबर से 15 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

निवेश पर मिलेगा ब्याज

अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेश करना चाहते हैं तो आप इस तय समय के दौरान कर सकते हैं। इसके तहत आपको निवेश करने पर निर्धारित मूल्य पर 2.50 फीसदी के छमाही आधार पर ब्याज दिया जाएगा। वहीं अगर आप चाहें तो आगामी पांच वर्ष तक इस प्रक्रिया को पूरा कर तय नियम व शर्तों के साथ इसे बाहर भी निकाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026