---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis: 3 दिनों में निवेशकों ने गंवाई इतनी रकम कि खत्म हो जाता पाकिस्तान और श्रीलंका का कर्ज

Silicon Valley Bank Crisis: सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने के बाद एक और बैंक बंद हो गया। ऐसे में निवेशकों को बीते तीन दिनों में 465 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। इतनी रकम से पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों का कर्जा समाप्त हो जाता।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2023 2:12 अपराह्न

Silicon Valley Bank Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis: सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने के बाद अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजार काफी उथल-पुथल की स्थिति से गुजर रहे हैं। अभी SVB का प्रभाव दुनिया से हटा नहीं कि अमेरिका के न्यूयार्क स्थित एक क्षेत्रीय बैंक सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) पर भी ताला लग गया। इस बड़े झटके ने अमेरिका से लेकर जापान तक के निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान-श्रीलंका का कर्ज खत्म हो जाता

बताया जा रहा है कि निवेशकों को बीते तीन दिनों में हुआ नुकसान इतना बढ़ा है कि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों का कर्ज पूरी तरह से खत्म हो सकता था। साथ ही ये घाटा इतना बड़ा है कि इससे सिंगापुर और मलेशिया जैसे देश बिल्कुल खस्ता हालत में पहुंच सकते थे। पिछले तीन दिनों के दौरान निवेशकों के नुकसान के आंकड़ों को देखें तो अब तक लगभग 38288332500000 रुपया स्वाहा हो चुका है।

Also Read: Mutual Funds में इन्वेस्ट करने के कई फायदे, झटपट मिलेगा करोड़ों का लोन

इतने निवेश से संवर जाती पाकिस्तान-श्रीलंका की किस्मत

अमेरिका के इन दो बैंकों के बंद होने से नुकसान को इस बात से देख सकते हैं कि इतनी रकम से पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों की हालत एक झटके में सुधर जाती। साथ ही वह एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बन जाते। मीडिया खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पर 121 अरब डॉलर का कर्जा है।

वहीं, श्रीलंका पर लगभग 40 अरब डॉलर का कर्ज है। इतनी बड़ी रकम से पाकिस्तान और श्रीलंका में निवेश की नई संभावनाओं को खोजा जा सकता था। साथ ही नई नौकरियों को तैयार किया जा सकता था। वहीं, ईंधन का आयात और डॉलर की कमी को पूरा किया जा सकता था।

3 दिनों में 465 अरब डॉलर का नुकसान

उधर, दुनियाभर के आर्थिक स्टॉक्स में देखें तो पता चलता है कि बीते तीन दिनों में निवेशकों को 465 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इतनी रकम डूबने से पूरा मलेशिया बर्बाद हो जाता। बता दें कि साल 2023 में मलेशिया की अनुमानित जीडीपी 467 अरब डॉलर है। वहीं, दूसरी तरफ, सिगांपुर की साल 2023 में अनुमानित जीडीपी 447.159 अरब डॉलर है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जाए तो निवेशकों की डूबी हुई इतनी रकम से एक नया सिंगापुर खड़ा किया जा सकता था।

Also Read: IND vs AUS: टॉड मर्फी की बॉल पर अक्षर पटेल ने जड़ा खूबसूरत छक्का, कैच लेने गए उस्मान ख्वाजा का मुड़ गया एंकल

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026