---Advertisement---

Silicon Valley Bank: अमेरिकी सरकार के फैसले पर भारत ने जताई खुशी, कई स्टार्टअप्स को मिलेगी बड़ी राहत

Silicon Valley Bank: अमेरिका स्थित सिलिकॉन वैली बैंक पर ताला लगने से जमाकर्ताओं में चिंता बढ़ गई थी। मगर अमेरिकी सरकार ने बैंक के जमाकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें सोमवार से अपने पैसे निकालने की अनुमति दे दी। वहीं, इस कदम पर भारत सरकार ने खुशी जाहिर की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Silicon Valley Bank
Follow Us
---Advertisement---

Silicon Valley Bank: अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के बंद होने से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में बैंक में जमाकर्ताओं की पूंजी की रक्षा करने के लिए अमेरिका की बाइडन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी प्रशासन ने ऐलान किया है कि सोमवार, (13 मार्च) से बैंक के जमाकर्ता अपनी धनराशि को निकाल सकेंगे। इस कदम से कई स्टार्टअप्स को बड़ी राहत मिलेगी।

भारत ने इस कदम को आश्वस्त करार दिया

वहीं, भारत के सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विणी वैष्णव ने सिलिकॉन वैली बैंक के लिए प्रस्ताव को आश्वस्त करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे भारत के साथ ही कई स्टार्टअप्स को बड़ी राहत मिलेगी।

Also Read: Mutual Funds में इन्वेस्ट करने के कई फायदे, झटपट मिलेगा करोड़ों का लोन

FDIC को मिली ये मंजूरी

उधर, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए इस कदम को उठाया गया है। इसके साथ ही अमेरिकी जनता का बैंकिंग सिस्टम पर विश्वास बनाए रखने के लिए और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए बाइडन सरकार ने घोषणा की है कि अब सोमवार से सभी जमाकर्ता अपनी धनराशि का इस्तेमाल कर पाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के बाद अमेरिका नियामक ने एक रिसीवर को नियुक्त किया था।

अमेरिकी सरकार ने दिया था झटका

आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को अमेरिकी सरकार ने सिलिकॉन वैली बैंक को किसी भी तरह की राहत देने से साफ तौर पर मना कर दिया था। मगर सरकार ने जमाकर्ताओं की सहायता करने का भरोसा दिया था।

Also Read: IND vs AUS: टॉड मर्फी की बॉल पर अक्षर पटेल ने जड़ा खूबसूरत छक्का, कैच लेने गए उस्मान ख्वाजा का मुड़ गया एंकल

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026