---Advertisement---

बड़ी खबर! Srinagar-Katra Vande Bharat Train का बदला रूट, यात्रा से पहले इन बातों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी, जानें सबकुछ

Srinagar-Katra Vande Bharat Train का रूट बदला गया है। यात्रा से पहले नई एडवाइजरी, समय, स्टॉपेज और जरूरी निर्देश जरूर जान लें, वरना परेशानी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2026 1:50 अपराह्न

Srinagar-Katra Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Srinagar-Katra Vande Bharat Train: अगर आप भी कश्मीर या माता वैष्णों देवी जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल Srinagar-Katra Vande Bharat Train का रूट बदलने जा रहा है। जी हां आपने सही सुना, यह ट्रेन अभी माता वैष्णों देवी कटरा से चलकर कश्मीर पहुंचती थी, लेकिन अब रेलवे की तरफ से इसके रूट में बदलाव किया गया है। जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

दरअसल अब यह ट्रेन कटरा से ना चलकर जम्मू तवी से चलेगी। सबसे खास बात है कि देश के कोने से कटरा कुछ ही ट्रेन पहुंच पाती थी। लेकिन लगभग सभी राज्यों से जम्मू तवी ट्रेन पहुंचती है। यानि अगर कश्मीर घुमने का प्लान बना रहे है और आप कम समय में कश्मीर पहुंचना चाहते है तो आप सीधा जम्मू से ट्रेन पकड़कर कुछ ही घंटों में श्रीनगर पहुंच सकेंगे। जबकि गाड़ी से जाने में कई घंटे लग जाते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

केंद्रीय मंत्री डॉ जीतेंद्र सिंह ने दी अहम जानकारी

दरअसल Srinagar-Katra Vande Bharat Train के रूट को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी! जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से एक और तोहफा।

श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 अप्रैल से जम्मू-तवी तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेन में अब 8 के बजाय 20 कोच होंगे, जिससे क्षमता, कनेक्टिविटी और आराम में काफी सुधार होगा। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए उठाया गया है”। बता दें कि इस रूट पर ट्रेन का काफी डिमांड है।

Srinagar-Katra Vande Bharat Train में इन बातों को ना करें इग्नोर

अगर आप इस ट्रेन में यात्रा करने की सोच रहे है, तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी। सबसे पहले आपको किसी भी आपत्तिजनक समान ले जाने से बचना चाहिए, जिसे रेलवे द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा अगर यात्रा के दौरान स्टेशन पर ज्यादा देर के लिए ना उतरे, क्योंकि इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर होते है जो अपने आप बंद हो जाते है।

जिससे यात्री बाहर ही रह जाएगा। वहीं अगर टाइमिंग की बात करें तो इस विस्तार का उद्घाटन 30 अप्रैल, 2026 को एक उद्घाटन विशेष ट्रेन (संख्या 02601) के रूप में किया जाएगा, जो जम्मू तवी (JAT) से 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा में 11:54 – 11:59 बजे यात्रियों को चढ़ाने/उतारने की सुविधा के साथ उसी दिन 15:05 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 11 June 2026

जून 10, 2026

कल का मौसम 11 June 2026

जून 10, 2026

Bullet Train

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Anurag Dhanda

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026