---Advertisement---

Stock Market Fraud Alert: फर्जी स्टॉक मार्केट निवेश में महिला ने गंवाए 23.5 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे करें बचाव

Stock Market Fraud Alert: नए-नए तरीकों से लोगों से ठगी की जा रही है। इसी बीच एक 32 वर्षीय महिला शेयर मार्केट ठगी का शिकार हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2024 6:30 अपराह्न

Stock Market Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Fraud Alert: आजकल नए-नए तरीकों से लोगों से ठगी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल एक 32 वर्षीय महिला ठगी का शिकार हो गई। महिला से कुल 23.5 लाख रूपये की ठगी की गई। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

आरोपी मोहम्मद दाउद ने सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट के जरिए 32 वर्षीय एक महिला को निशाना बनाया। आरोपी ने महिला को शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा कमाने का वादा किया। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को एक वेबसाइट का पता चला जो शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अच्छा रिटर्न कमाने का झांसा दे रही थी। उसने वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल किया। पहले महिला ने 1000 रूपये निवेश किए। पहले बार में महिला को 1300 रूपये के फायदा है। उसके बाद महिला ने बड़ी रकम निवेश कर दी। निवेश के बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद महिला ने 10 अप्रैल को साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ 23.5 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश तेज कर दी। हालांकि पुलिस ने मोहम्मद दाउद को मौजपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 17 सिम कार्ड, 11 डेबिट कार्ड, चार पासबुक, 15 चेक बुक, दो स्टांप और एक फोन बरामद किया। पुलिस दाऊद के बैंक खाते से धोखाधड़ी की गई राशि का एक हिस्सा 8.55 लाख रुपये बरामद करने में कामयाब रही। बाकी पैसा कई अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया था।

ऑनलाइन शेयर बाज़ार फ्रॉड से खुद को कैसे बचाएं

●अगर कोई कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न का वादा करता है तो उसके बात पर बिल्कुल भरोसा न करें। यह खतरे का संकेत है।

●निवेश से पहले मार्केट की जांच पड़ताल जरूर कर लें।

कभी भी अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें जिसमें पासवर्ड, यूजरनेम, एमपीन शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Rain Alert 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026

Viral Video

अप्रैल 1, 2026

कल का मौसम 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026