---Advertisement---

Stock Market: सेंसेक्स ने पहली बार 70000 के लेवल को किया पार, जानें कहां कर सकते हैं 10 लाख का निवेश?

Stock Market: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो सेंसेक्स ने 70 हजार के लेवल को पार कर दिया है। ऐसे में आपको 10 लाख रुपये की रकम को कहां पर निवेश करना चाहिए। जानें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2023 1:42 अपराह्न

Stock Market
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market: दिसंबर का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। बीते 11 दिसंबर को सेसेक्स 70000 के लेवल के पार चला गया। वहीं, निफ्टी 21000 के स्तर को पार कर गया। इस तरह से निवेशकों को बंपर कमाई हुई। ऐसे में अगर आप भी शेयर बाजार की तेजी का लाभ उठाते हुए निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।

अगर शेयर बाजार के अच्छे परिणामों के बीच आप 10 लाख रुपये निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसे कैसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इस खबर में जानें डिटेल। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल इक्विटी ने एक पॉजिटिव प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में हाई ब्याज दरों ने एक निश्चित आय वाले निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

क्या आप अपने टारगेट के करीब हैं?

अगर आप निवेश करने जा रहे हैं तो आपको पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आंकलन करना चाहिए। साथ ही अपने भविष्य के टारगेटों को भी ध्यान में रखना है।

निवेश करने से पहले ये देखना है कि आपकी क्या स्थिति है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के करीब हैं तो आपको पैसा जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, अगर आप अपने लक्ष्यों को अगले एक से डेढ़ साल में हासिल करना चाहते हैं तो आपको इक्विटी से बाहर निकलना चाहिए और अपने पैसे को डेब्ट फंड में लगाना चाहिए।

अपने निवेश को सूचीबद्ध करें

आपको बता दें कि सेंसेक्स ने साल की शुरुआत से अभी तक 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, निफ्टी 50 ने भी इस साल 15 फीसदी से अधिक का मुनाफा दिया है। ऐसे में लंबे समय की अवधि के लिए इक्विटी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प बना हुआ है। अगर कोई व्यक्ति लंबे अवधि के लिए निवेश करना चाहता है और इक्विटी के रिस्क को समझता है तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं।

वहीं, आप अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखने के लिए स्टॉक और बॉन्ड में मिक्स निवेश कर सकते हैं। अगर कोई निवेशक सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP) में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको अपने पोर्टफोलियो के साथ बने रहना चाहिए। हालांकि, आपको अपनी रिस्क प्रोफाइल के बेस पर निवेश करना चाहिए।

कहां करें 10 लाख रुपये निवेश?

अगर कोई 30 साल का व्यक्ति वर्तमान समय में निवेश कर रहा तो वह 25 से 30 फीसदी रकम को डेब्ट म्युचुअल फंड में निवश कर सकता है। अगर ब्याज दरों में कमी आती है तो आप 50-50 का फॉर्मूला अपना सकते हैं। 50 फीसदी लिक्विड और 50 फीसदी डेब्ट फंट में निवश किया जा सकता है।

मौजूदा समय में बाजार अपने हाई लेवल है और अगले 6 महीने में देश में आम चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इक्विटी में 20 फीसदी तक निवेश करना अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, बाकी के निवेश को मिड कैप, स्मॉल कैप और फ्लेक्सी कैप में किया जा सकता है।

निवेश से पहले इसका रखें ध्यान

आपको ध्यान रखना है कि किसी भी निवेश से पहले आपको अपने लक्ष्यों और रिस्क फैक्टर्स का खास ख्याल रखना है। यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। निवेश करने से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बाजार या किसी व्यावसायिक विचार में निवेश करने में बाजार जोखिम शामिल हैं। एक निवेशक/मालिक/साझेदार के रूप में पैसा निवेश करने से पहले, हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कभी भी स्टॉक या किसी विशिष्ट व्यावसायिक विचार पर पैसा निवेश करने की सलाह नहीं देता है। हम किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026