---Advertisement---

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग, सेंसेक्स 60000 के पार

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार सपाट शुरुआत के साथ खुला। सेंसेक्स में हल्की सी मजबूती देखी गई और सेंसेक्स 60000 के पार पहुंचा गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: वैश्विक स्तर पर बाजार की सुस्त शुरुआत का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। गुरुवार को बाजार की सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 60000 के लेवल को पार गया। वहीं, निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 17800 के स्तर के ऊपर पहुंच गया।

कैसा रही आज की शुरुआत

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से ग्लोबल शेयर बाजार में गिरावट का रूख जारी है। ऐसे में देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजारों पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। बीएसई और निफ्टी दोनों इंडेक्स पर मामूली बढ़त के साथ शुरुआत हुई। बीएसई के सेंसेक्स में 1.38 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके चलते ये 60299 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा। वहीं, एनएसई के निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर सिलसिला जारी है। निफ्टी 17800 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

प्री ओपनिंग शुरुआत

ग्लोबली दबाव के बाद भी बीएसई के सेंसेक्स में 44 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 60345 के लेवल पर दिख रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी 27 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17840 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था।

बीएसई शेयरों का हाल

बीएसई के सेंसेक्स के शेयरों का हाल देखें तो 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ नजर आ रहे थे। टीसीएस और एचडीएफसी में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर भी खराब शुरुआत के साथ ट्रेंड कर रहे थे।

बीते दिन का कारोबार

पिछले कारोबारी सत्र यानि कि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही थी। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, इसके बाद भी सेंसेक्स 60000 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा था। निफ्टी 17700 के लेवल को छूने में सफल रहा था। आपको बता दें कि अभी तक इस सप्ताह शेयर बाजार का हाल अच्छा रहा है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026