---Advertisement---

Stock Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही लुढ़के

Stock Market Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत रही। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी खुलते ही लुढ़क गए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2023 10:22 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख बाजार बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी खुलते ही गिर गए। भारतीय स्टॉक मार्केट अच्छी तेजी के साथ खुला, मगर खुलते ही कुछ ही समय में फिसलकर लाल निशान पर कारोबार करने लगा।

कैसे खुला आज का बाजार

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स करीब 146 अंकों की गिरावट के साथ 60202 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा। दूसरी तरफ एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 18 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17700 के स्तर के पार पहुंच गया। हालांकि, अब सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 59900 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17700 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

बीएसई और निफ्टी का हाल

घरेलू शेयर बाजार सपाट शुरुआत के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में बीएसई के सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 17 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, एनएसई के 50 में से 24 शेयर मजबूती के साथ दिख रहे हैं, जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई के सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एनटीपीसी के शेयर अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं।

इन शेयरों में नजर आ रही गिरावट

वहीं, सेंसेक्स के टीसीएस, विप्रो, इंफोसिसि, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

बीते कारोबारी दिन का हाल

मालूम हो कि इससे पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानि कि सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही थी। बीएसई का सेंसेक्स करीब 200 अंकों के उछाल के साथ खुला था। वहीं, निफ्टी में भी 83 अंकों की हल्की तेजी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही निफ्टी 17000 के स्तर के पार निकल गया था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026