---Advertisement---

Stock Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, एशियाई बाजारों में गिरावट का दौर जारी

Stock Market Today: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत अच्छी रही।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। बाजार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में गिरावट

आपको बता दें कि एशियाई बाजारों में बीते काफी समय से गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में शुक्रवार को एशियाई बाजार डेढ़ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, ग्लोबल मार्केट में भी काफी सुस्ती देखी जा रही है। मगर इसके बाद भी भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ खुले।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

कैसी रही बीएसई और एनएसई की शुरुआत

बीएसई का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 59700 के स्तर पर खुला। हालांकि, कुछ समय बाद सेंसेक्स में ये बढ़त कम हो गई। वहीं, दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी में 30 अंकों की मामूली तेजी दर्ज की गई। इस तरह से निफ्टी 17600 के स्तर के पार चला गया।

इन शेयरों में तेजी

बीएसई के 30 में से 18 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार के शुरुआती स्तर पर विप्रो, इंफोसिस और आईटी शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखी गई।

बीते कारोबारी सत्र का हाल

मालूम हो कि गुरुवार को बाजार की स्थिर शुरुआत रही थी। वैश्विक बाजार में सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर साफ देखा गया था। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआती की थी। सेंसेक्स 60 हजार के नीचे ट्रेंड कर रहा था, जबकि निफ्टी 17600 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा चमकदार डिस्प्ले और पावरफुल चिपसैट के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन, iPhone को दे रहा टक्कर!

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026