---Advertisement---

Stock Market Today: पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया इतना उछाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र के पहले दिन अच्छी शुरुआत के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 24, 2023 10:13 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। देश के दोनों प्रमुख बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई। बीएसई के सेंसेक्स में लगभग 218 अंकों का उछाल दर्ज किया गया तो वहीं, एनएसई के निफ्टी में भी करीब 83 अंकों की तेजी देखी गई और इसके साथ ये 17700 के लेवल को पार कर गया।

बाजार की शुरुआत

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 150 अंकों की तेजी के साथ 59800 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 42 अंकों की शुरुआती बढ़त के साथ 17700 के लेवल के पार पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

बीएसई और एनएसई का हाल

वहीं, बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 19 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओऱ, निफ्टी के 50 में से 21 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 29 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

वैश्विक स्तर पर अच्छी शुरुआत

उधर, वैश्विक स्तर पर बाजारों में अच्छी शुरुआत का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। ऐसे में देश के दोनों प्रमुख बाजारों में बढ़त देखी गई। यही वजह है कि सेंसेक्स औऱ निफ्टी हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी था। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय शेयर बाजार में हल्की सी तेजी देखी गई थी।

बीते कारोबारी दिन का हाल

गौरतलब है कि घरेलू बाजार बीते शुक्रवार को यानि कि आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान हल्की बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे थे। वहीं, निफ्टी 17600 के लेवल के ऊपर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026