---Advertisement---

Sahara में डूबे निवेशकों के पैसों को ये लिंक दिलाएगा वापस, इस तरह करें आवेदन

Sahara Refund Portal: सहारा में जिन निवेशकों का पैसा जमा पड़ा है उनके लिए सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुवात की है। जिसके जरिए जमाकर्ता को उनका पैसा वापस मिलेगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 18, 2023 6:28 अपराह्न

SAHARA
Follow Us
---Advertisement---

Sahara Refund Portal: सहारा में जिन निवेशकों का पैसा जमा पड़ा है उनके लिए सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुवात की है। जिसके जरिए जमाकर्ता को उनका पैसा वापस मिलेगा। बता दें कि केन्द्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने इसकी जानकारी थी कि सहारा में जिन निवेशकों ने भी अपने पैसे जमा किए हैं उन्हें घबराने की जरुरत नहीं। सरकार उनके लिए सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए पैसे वापस करने की सुविधा दे रही है। इसके लिए अपको सहकारिता मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।


फिर सुचारू रुप से चलने लगी वेबसाइट


खबरों की माने तो सहकारिता मंत्रालय की यह वेबसाइट शुरु होने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी दिक्कतों के कारण लोड नहीं ले पा रही थी जिससे यूजर्स को इसे खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसको लेकर जानकारी मंत्रालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कदम उठाये जिसके बाद से फिर इसे चालू किया गया। केंन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील की है कि जिन निवेशकों ने भी सहारा में अपना पैसा निवेश किया है वो यहाँ आवेदन कर सकते हैं । मंत्रालय के आधिकारिक वेरिफिकेशन के बाद से उनका पैसा वापस किया जाएगा।


कैसे करें आवेदन


आवेदन करने के लिए यूजर्स को सहकारिता मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां होम पेज पर उसे आवेदन करने का विकल्प मिल जाएगा। इस रिफंड पोर्टल कि जरिए चार सहकारी समितियों- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निवेशकों का आनलाइन पंजीकरण हो सकता है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर जो भी निवेशक अपना पंजीकरण करेंगे उन्हें इस लिंक https://cooperation.gov.in पर भी जाना होगा, जहां आप अपने जरुरी डाक्टूमेंट्स व अन्य जरुरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। जिसके बाद मंत्रालय वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पालन कर आगे की कार्यवाही करेगा।


क्या है रिफंड पॉलिसी


अब तक मिली जानकारी के अनुसार निवेश किए गए पैसे पाने के लिए जमाकर्ता के पास आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जमा किए गए रुपयों की रसीद को भी अपलोड करना होगा। इसके बाद संस्था इसे वेरिफाइ कर आगे की कार्यवाही करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026