---Advertisement---

Train Driver Salary Hike: रेल कर्मियों की हुई मौज, सरकार ने किलोमीटर भत्ते में किया बड़ा उलटफेर, सैलरी में बड़ा बदलाव!

Train Driver Salary Hike: केंद्र सरकार ने रेल कर्मियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रेवल अलाउंस में इजाफा किया है। जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2026 1:56 अपराह्न

Train Driver Salary Hike
Follow Us
---Advertisement---

Train Driver Salary Hike: केंद्र सरकार ने रेल कर्मियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रेवल अलाउंस में इजाफा किया है। हालांकि इसका फायदा केवल लोको पायलट और ट्रेन चालकों को ही इसका लाभ मिलेगी। इसकी जानकारी 8वे वेतन आयोग के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। माना जा रहा है कि इससे लाखों लोको पायलट की सैलरी में इजाफा होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की तरफ से यह खास तोहफा माना जा रहा है।

केंद्र सरकार ने किलोमीटर भत्तों पर कर दिया इजाफा

दी जानकारी के अनुसार “उपरोक्त उल्लेखित बॉर्ड के पत्र का संदर्भ दिया जाता है, जिसके द्वारा रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर के बदले भत्ता (ALK) की दरें अधिसूचित की गई थीं। दोनों मान्यता प्राप्त संघों (AIRF और NFIR) की निरंतर मांग को ध्यान में रखते हुए, रेलवे बोर्ड के वित्त निदेशालय के परामर्श से बोर्ड के कार्यालय में इस मामले की जांच की गई और इसे वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) की सहमति के लिए भेजा गया।

तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि 01.01.2024 से महंगाई भत्ता 50% तक पहुंचने के परिणामस्वरूप, रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 में रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर के बदले भत्ता (ALK) की संशोधित दरें 01.01.2024 से निम्नानुसार होंगी”।

कितना होगा Train Driver Salary Hike

बता दें कि आम रेल कर्मियों की तरह लोको पायलट या ट्रेन चालकों को महंगाई भत्ता नहीं मिलता है। इसलिए उन्हें ट्रैवेल अलाउंयस दिया जाता है। वहीं अब केंद्र सरकार की तरफ ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी की है। यानि अब लोको पायलट और ट्रेन चालकों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। हालांकि इसका अनुमान लगाना मुश्किल है कि हर महीने सैलरी कितनी बढ़कर आएगी। माना जा रहा है कि इससे  लाखों कर्मियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

शिव गोपाल मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि Train Driver Salary Hike पर शिव गोपाल मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “खुशखबरी कॉमरेड्स,
देश भर के रनिंग स्टॉफ को जिस आदेश का इंतजार था वो अब हकीकत है। आखिरकार 50% डीए वृद्धि के साथ रनिंग स्टाफ के KMA भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से उठाई जा रही इस जायज़ मांग को आखिरकार मंजूरी मिलना हम सभी के लिए गर्व और संतोष का विषय है।

अभी पिछले दिनों वित्त मंत्रालय सचिव (EXPENDITURE) और रेल मंत्री दोनों से मुलाकात में इस मुद्दे पर फिर से उनका ध्यान आकृष्ट कराया था जिसपर उन्होने जल्दी आदेश जारी होने की बात कही थी जो अब आपके सामने है। यह ऐतिहासिक जीत AIRF के निरंतर संघर्ष, ठोस प्रयासों और आप सभी साथियों के अटूट समर्थन का परिणाम है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026