---Advertisement---

20 रुपये का समोसा, 10 की चाय! Udan Yatri Cafe के तहत देश के इन एयरपोर्ट पर मिल रही है ये महत्वपूर्ण सुविधाएं, लिस्ट देख खिल जाएगा चेहरा

Udan Yatri Cafe: सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए एक ऐसे योजना की शुरूआत की है, जिससे लाखों पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2026 1:54 अपराह्न

Udan Yatri Cafe
Follow Us
---Advertisement---

Udan Yatri Cafe: आज से दो तीन साल पहले अगर कोई मीडिल क्लास एयरपोर्ट पर जाता था, तो वह बैठकर सिर्फ अपनी फ्लाइट का इंतजार करता था। एक पानी की बोतल खरीदने में यात्रियों को कई बार सोचना पड़ता था, क्योंकि एयरपोर्ट पर पानी की बोतल की कीमत करीब 100 रूपये होती थी। जी हां आपने सही सुना 20 रूपये की बोतल हवाई अड्डे पर कई गुना महंगी मिलती थी।

लेकिन अब भारत के कई एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रूपये में पानी की बोतल खरीदी जा सकती है। दरअसल Udan Yatri Cafe के तहत केंद्र सरकार बेहद सस्ते दामों पर खाने-पीने की चीजों को मुहैया करा रही है। चलिए आपको बताते है कि किन एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं मिल रही है।

Udan Yatri Cafe को केंद्र सरकार ने दी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू के नेतृत्व में, यात्री-केंद्रित पहलों को गति मिल रही है।

किफायती और जेब के अनुकूल भोजनालय – उड़ान यात्री कैफे तेजी से विस्तार कर रहा है और अब 24 हवाई अड्डों पर कार्यरत है। यह हवाई यात्रा को सभी के लिए अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है”।

इन एयरपोर्ट पर मिल रही है सुविधाएं

दी जानकारी के अनुसार भारत के कुल 24 एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं जारी है। जिसमे – चेन्नई हवाई अड्डा, विजयवाड़ा हवाई अड्डा, हैदराबाद हवाई अड्डा, होलोंगी हवाई अड्डा, अहमदाबाद हवाई अड्डा, कोलकाता हवाई अड्डा, पुणे हवाई अड्डा, लखनऊ हवाई अड्डा, मुंबई हवाई अड्डा, जयपुर हवाई अड्डा, अगरतला हवाई अड्डा, ग्वालियर हवाई अड्डा, वाराणसी हवाई अड्डा, अमृतसर हवाई अड्डा, भुवनेश्वर हवाई अड्डा, कोयंबटूर हवाई अड्डा, त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा, मंगलुरु हवाई अड्डा, इंदौर हवाई अड्डा, पटना हवाई अड्डा, जम्मू हवाई अड्डा, चंडीगढ़ हवाई अड्डा, राजकोर हवाई अड्डा, सूरत हवाई अड्डा शामिल है।

मालूम हो कि Udan Yatri Cafe के तहत सिर्फ 10 रूपये की चाय, 20 रूपये की कॉफी, 10 रूपये का पानी, 20 रूपये का समोसा और 20 रूपये की मिठाई शामिल है। यानि यात्रा के साथ-साथ स्नैक्स का भी लुत्फ उठा सकते है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 8, 2026