---Advertisement---

Union Budget 2023: बस कुछ घंटों में पेश किया जाएगा देश का बजट, जानिए उसके पहले और बाद का पूरा शेड्यूल

Union Budget 2023: 1 फरवरी 2023 को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे से साल 2023-24 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बजट में कई महत्वपूर्ण चीजे जैसे बेरोजगारी, गरीबों को फायदा पहुंचाने और टैक्सपेयर्स से जुड़े कई ऐलान किए जा सकते हैं। इस साल के बजट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 1, 2023 8:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Union Budget 2023: 1 फरवरी 2023 को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे से साल 2023-24 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बजट में कई महत्वपूर्ण चीजे जैसे बेरोजगारी, गरीबों को फायदा पहुंचाने और टैक्सपेयर्स से जुड़े कई ऐलान किए जा सकते हैं। इस साल के बजट से देश के सभी वर्गों को काफी उम्मीद है। अगर आप भी आम बजट से जुड़ी सारी जानकारी जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती हैं। बता दें कि, बजट पेश करने से पहले कई तरह की फॉर्मेलिटीज की जाती हैं जिन्हें पूरा करना बहुत ही जरूरी होता है। इस खबर के जरिए आज हम आपको बजट का पूरा शेड्यूल बताने वाले हैं।

Also Read: Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें क्या है आपके शहर का हाल

बजट से पहले और बाद का पूरा शेड्यूल

सुबह 8:40 बजे: इस समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से बाहर निकलेंगी और नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के ऑफिस जाएंगी। वित्त मंत्रालय जाकर वह बजट की कॉपी लेकर संसद के लिए रवाना होगी।

सुबह 9 बजे: 9 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने वित्त मंत्रालय के गेट नंबर 2 के बाहर आएंगी उस वक्त वित्त मंत्री के साथ उनके अधिकारियों का फोटो सेशन किया जाएगा।

सुबह 9:25 बजे: वित्त मंत्रालय के गेट नंबर 2 से बाहर निकलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी। राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति बजट को अपनी औपचारिक मंजूरी देंगी ‌।

सुबह 10:00 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मंजूरी लेने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद जाएंगी।

सुबह 10:10 बजे: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ एक बैठक करेंगी। इस बैठक में बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी ली जाएगी। ‌

सुबह 11:00 बजे: बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी और इसके बारे में बोलना शुरू करेंगी।

दोपहर 3:00 बजे: साल 2023 का बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बजट के मुख्य पॉइंट्स को बताएंगी और पत्रकारों का जवाब देंगी।

Also Read: योगी सरकार का UPGIS के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू, 52 औद्योगिक भूखंडों की होगी नीलामी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।                        

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026