---Advertisement---

UPI Now Pay Later: बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी खरीद पाएंगे अपनी मनपसंद चीज, नई सर्विस का इस तरह उठाएं फायदा

UPI Now Pay Later: यूपीआई में एक नई सर्विस को जोड़ा गया है। अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो जानिए क्या है ये सुविधा और कैसे काम करती है। आप इसका कैसे लाभ उठा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 17, 2023 10:57 पूर्वाह्न

UPI Now Pay Later
Follow Us
---Advertisement---

UPI Now Pay Later: देश में बीते कुछ सालों में डिजिटल लेनदेन में काफी बड़ा उछाल आया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान यूपीआई यानी यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट का रहा है। जी हां, यूपीआई ने बहुत तेजी से देश को कैशलेस की ओर अग्रसर किया है। यही वजह है कि आज इसका इस्तेमाल अधिकतर लोग कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल यूपीआई में एक नई सर्विस की शुरूआत हुई है। इस नई सुविधा का नाम है यूपीआई नाउ पे लेटर (UPI Now Pay Later)। जानें क्या है ये सुविधा और इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

यूपीआई नाउ पे लेटर का फायदा

यूपीआई नाउ पे लेटर के तहत अगर आपके बैंक खाते में जीरो बैंलेस है तो भी आप पेमेंट कर सकते हैं और बाद में बैंक को उतनी राशि देनी होगी। इस सुविधा के जरिए आपको पेमेंट करने से पहले बैंक में बैलेंस है या नहीं, इसकी जांच नहीं करनी होगी। ये सुविधा बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगी। आपको बता दें कि इस सुविधा के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से क्रेडिट लाइन ऑफर दिया जा रहा है। इसकी मदद से बैंक खाता खाली होने पर आप बड़ी पेमेंट कर सकते हैं।

इस तरह से उठा सकते हैं सुविधा का लाभ

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा। आपको बैंक से क्रेडिट लाइन ऑफर शुरू करवाना होगा। इसके बाद एक लिमिट तय कर दी जाएगी। इसके बाद खाते में पैसे न होने पर भी आप टेंशन फ्री होकर पेमेंट कर पाएंगे। इसके बाद यूपीआई ऐप से इस सर्विस को एक्टिव किया जा सकता है। इस पेमेंट को बैंक को वापस को चुकाने के लिए आपको समय मिलेगा, उस समय में आप बैंक को भुगतान कर देते हैं तो आपको कोई भी एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, इसके लिए आपको बाद में प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। आपको बता दें कि फिलहाल इस सुविधा का लाभ सिर्फ HDFC बैक और ICICI बैंक ही दे रहे हैं। इन दोनों बैंकों ने अपने खाताधारकों के लिए अधिकतम 50 हजार की लिमिट तय की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026