---Advertisement---

US-Israel-Iran-War के बीच बेंगलुरु वासियों की बढ़ेगी मुश्किलें, रेस्टोरेंट, होटलों में लगेगा ताला! चेक करें पूरी डिटेल

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का असर दिखना शुरू हो चुका है। भारत में भी हालात धीरे-धीरे बिगड़ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 10, 2026 1:05 अपराह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का असर दिखना शुरू हो चुका है। भारत में भी हालात धीरे-धीरे बिगड़ रहे है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद कमर्शियल और डोमेस्टिक गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी।

दरअसल बेंगलुरू, मुंबई समेत कई जगहों पर ओनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को धमकी दी कि अगर कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई तो वे शहर भर के रेस्तरां बंद कर देंगे। बता दें कि बेंगलुरू, मुंबई जैसे शहरों में आधी से ज्यादा आबादी होटल और रेस्टोरेंट के भरोसे रहती है। यानि अगर इन शहरों में रेस्टोरेंट और होटल बंद होते है तो बड़ी संख्या में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आईए समझते है इसके मायने।

रेस्टोरेंट, होटलों में लगेगा ताला?

बीते दिन चेन्नई होटल एसोसिएशन ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि “इस विनम्र निवेदन को स्वीकार करें, जिसमें हम केंद्र सरकार की हालिया अधिसूचना की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं, जिसके अनुसार रेस्तरां और खाद्य उद्योगों में व्यावसायिक एलपीजी की कमी के कारण इसकी आपूर्ति अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। हम आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया हमारे मामले पर तत्काल विचार करें, क्योंकि खाद्य उद्योग चौबीसों घंटे सातों दिन चलता है और कई अस्पतालों को समय पर भोजन की आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

US-Israel-Iran-War
फाइल फोटो

इसके अलावा, आईटी पार्क, कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले छात्र, ट्रेन और व्यावसायिक यात्री भी व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने पर प्रभावित होंगे। कई स्टार होटलों और रेस्तरां द्वारा की गई भोज बुकिंग भी प्रभावित होंगी। खाद्य उद्योग को व्यावसायिक एलपीजी की कम आपूर्ति से तमिलनाडु भर में आम जनता की निर्भरता भी प्रभावित होगी।

क्या लोगों को नहीं मिलेगा होटल और रेस्टोरेंट का खाना

बता दें कि बेंगलुरू, मुंबई जैसे बड़े शहरों में बड़ी संख्या में लोग होटल और रेस्टोरेंट के भरोसे रहते है, खासकर नौकरीपेशा लोग जो खुद से खाना बनाने में आनाकानी करते है। लेकिन US-Israel-Iran-War के बीच भारत के कई शहरों पर इसका असर दिखने लगा है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके बाद होटल और रेस्टोरेंट को बंद करने की नोबत आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा, कि “हमसे झूठ कहा गया कि हमारे पास काफी स्टॉक है। कोई भी दिक्कत हुई तो हम चीजे हैंडल कर लेंगे। अब जो हालात बन रहे चाहे वो पुणे या बेंगलुरु के होटल या मुंबई में किल्लत आ रही हो क्योंकि गैस की कमी हो गई है तो ये सारी चीजे दिखाता है कि ये सरकार भगवान भरोसे चल रही,

सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं और जो दिक्कत का सामना करना पड़ रहा वो आम जनता को करना पड़ रहा है। एक हफ्ते के अंदर आपने गैस के दाम बढ़ा दिए जबकि आपने कहा था हम सक्षम है और हम नागरिक पर भार नहीं डालेंगे लेकिन सबसे पहले आपने यही किया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026