गुड न्यूज! 140 नहीं इतने की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper Train, इस रूट पर जल्द फर्राटा भरेगी रेलगाड़ी, जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train को आधुनिक तकनीक और बेहतर एयरोडायनामिक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। जो जल्द मुंबई-बेंगलुरू के बीच चलेगी।

Vande Bharat Sleeper Train

फाइल फोटो

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद Vande Bharat Sleeper Train जल्द दूसरे रूट पर फर्राटा भरने के लिए तैयार है। बता दें कि अभी ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार है। कुछ रूटों पर ये 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती है।

लेकिन अब पटरियों पर यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही बेंगलुरू और मुंबई के बीच स्लीपर ट्रेन चल सकती है। मालूम हो कि देश की पहली स्लीपर ट्रेन का संचालन हावड़ा से कामख्या तक चल रही है।

180 की रफ्तार से दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train को आधुनिक तकनीक और बेहतर एयरोडायनामिक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। ट्रेन का डिज़ाइन 180 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम गति को सपोर्ट करता है। माना जा रहा है कि बेंगलुरू और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह सकती है।

बता दें कि कई बार इसका ट्रायल भी पूरा किया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यात्रियों को जल्द तेज रफ्तार का मौका मिल सकता है। अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस मुख्य रूप से चेयर कार सेवा के लिए जानी जाती है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन विशेष रूप से रातभर और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ट्रेन में मिलेगी कई सुविधाएं

Vande Bharat Sleeper Train में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है। जिसमे – आरामदायक स्लीपर बर्थ। आधुनिक इंटीरियर और बेहतर प्रकाश व्यवस्था। प्रत्येक बर्थ के पास मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट। सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था।

स्वचालित दरवाजे। जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली। बायो-वैक्यूम शौचालय।
बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन सुरक्षा उपकरण। इसके अलावा यात्रियों को स्वादिष्ट और लोकल व्यंजन मिलेगा।

Exit mobile version