Viral Video: ‘मेरा बाप नहीं मानेगा…’ चलती ट्रेन में चट मंगनी पट ब्याह का ड्रामा देख लोग बोले DDLJ 2.0, लड़के का सिंदूरदान देख प्रेमिका भी रह गई अवाक

Viral Video: चलती ट्रेन में एक लड़के ने सिंदूरदान किया और इसे देखकर यूजर्स को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की याद आ गई जहां लड़की यह कहती हुई नजर आती है कि उसके पिता नहीं मानेंगे

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: अगर लड़का लड़की राजी तो क्या करेगा काजल यह सिर्फ कहावत नहीं है बल्कि वह सच्चाई है जो आजकल समाज में कहीं भी कभी भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां ट्रेन में बैठी लड़की के मांग में सिंदूर भरकर एक लड़के ने अपना बना लिया। लड़की यह कहती हुई नजर आती है कि उसके पापा नहीं मानेंगे लेकिन कहते हैं ना प्यार में सब जायज है। वायरल वीडियो वाकई आपकी हैरानी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं क्या हुआ ट्रेन में वह जिसकी शायद वहां बैठे यात्रियों ने कल्पना भी नहीं की होगी।

देखें ट्रेन में कैसे मंडप का आया लोगों को मजा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन में बैठी हुई लड़की के पास आता है और कहता है हाथ हटाओ। जब लड़की अपने हाथ को माथे से हटाती है तभी वह सिंदूर भर देता है। लड़की चिल्ला कर कहती हुई नजर आती है कि मेरा बाप नहीं मानेगा तब उसे पूछा जाता है कि सब मान जाएंगे तुम खुश हो ना। इस सवाल पर लड़की जवाब में हां बोलती है। वही जब उसे कहा जाता है क्या तुम प्यार करती हो। इस पर भी लड़की हां में जवाब देती है। इस सबसे हटकर वायरल वीडियो में जिस तरह से ट्रेन की सीट पर यह शादी हुई उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Viral Video में ट्रेन में हुई शादी को लेकर लोग ले रहे मजे

लोग  वायरल वीडियो पर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं जहां ट्रेन ही मंडप बन गया। gharkekalesh चैनल से शेयर करते हुए इस वीडियो के साथ कहा गया, “चलती ट्रेन बन गई शादी का मंड एक युवक युवक की मांग में सिंदूर भरता हुआ दिखाई दे रहा है। युवती कहती है कि मेरे पिता नहीं मानेंगे।” वहीं वायरल वीडियो को 584000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जहां एक यूजर ने कहा, “अब तो सुहागरात की बारी है।” एक ने कहा कि निब्बा निब्बी ने समाज को बर्बाद कर दिया है। एक यूजर ने कहा, “जब आटे दाल का भाव पता चलेगा तब उतर जाएगा प्यार का भूत।” वहीं एक यूजर ने इंटरनेट पर DDLJ 2.0 कहा है।

वहीं कुछ लोग इस वायरल वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version