Viral Video: फटे हाल में भी दुल्हन को ब्याहने पहुंचा दूल्हा, गरीबी देख यूजर्स का फटा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गरीब दूल्हे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसके पैरों में जूते तक नहीं है। गरीबी और बेबसी देख लोगों को काफी बुरा लग रहा है।

Viral Video

Picture Credit: JIMMY X

Viral Video: गरीबी और बेबसी इंसान से सिर्फ बचपन नहीं छीनती बल्कि अरमान भी मार देती है। सोशल मीडिया पर एक बेबस दूल्हे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो शादी के स्टेज पर बहुत ही फटे हाल में बैठा है। उसके पैरों में हवाई चप्पलें हैं और चेहरे पर मायूसी दिख रही है। उसके चेहरे पर शादी की कोई खुशी नहीं है।  वहीं, दुल्हन भी बेहद शांत बैठी हुई है। इस घटना को इंटरनेट पर जो भी देख रहा है, उसका कलेजा कांप उठा है। वो देखने के बाद काफी भावुक हो गए हैं।

चप्पल पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

सोशल मीडिया पर एक गरीब दूल्हे का वीडियो वायरल कब और कहां का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे JIMMY नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा ,’ जिस दूल्हे के पैरों में नए जूते होने चाहिए थे, वह बिना नए जूतों के शादी करने पहुँचा, गरीबी कई सपनों को अधूरा छोड़ देती है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दूल्हा बिना शेरवानी के सामान्य कपड़ों और बिना जूतों के अपनी शादी की रस्में निभाता नजर आ रहा है। यह वीडियो यूजर्स को भावुक कर रहा है और गरीबी के कारण अधूरे सपनों की बेबसी को उजागर कर रहा है। दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर नए जीवन की ना तो कोई खुशी है और ना ही कई एक्साइटमेंट हैं।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

गरीब दूल्हे के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 28 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.55 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ लोगों के लिए जूते फैंशन हैं कुछ लोगों के लिए सपना है’। दूसरा लिखता है, ‘गरीबी अभिशाप है, इसका एक उाहरण सामने है’। तीसरा लिखता है, ‘हो सकता है कि, चप्पल चुराई की रस्म हो इसीलिए चप्पल पहना हो’। शादी के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की तरफ से अलग-अलगल तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version