Gurugram Viral Video: धोखेबाज! 6000 की तेल डलवाने के बाद रफूचक्कर हुआ स्कॉर्पियो का रईसजादा, पेट्रोल पंप पर हुई तेल डकैती से इंटरनेट स्तब्ध

Gurugram Viral Video: पेट्रोल पंप पर चोरी की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है जो निश्चित तौर पर वाकई खतरनाक है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों लोग इस पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।

Gurugram Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Gurugram Viral Video

Gurugram Viral Video: इस बात में कोई शक नहीं है कि तेल का दाम लगातार बढ़ रहा है और पेट्रोल डीजल की किल्लत की खबर भी सामने आती है। इस सब के बीच 20 लाख की गाड़ी रखने वाले शख्स ने ऐसी करतूत की जिसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया। गुरुग्राम वायरल वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे जहां पेट्रोल पंप पर 6000 में टंकी फुल करवाई लेकिन पैसे देने की बारी आई तो वह वहां से भाग निकलता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या हुआ जो फिलहाल ट्रेंड में है।

देखें पेट्रोल पंप पर चोरी का मजेदार नजारा

गुरुग्राम वायरल वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए बताया गया कि “20 लाख की स्कॉर्पियो लेकिन 6000 का डीजल भरवा कर चालक फरार। गुड़गांव बिलासपुर पटौदी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कार्पियो चालक तेल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए मौके से फरार।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेल भरवाने के बाद कितनी स्पीड से वह गाड़ी वहां से निकलती है। उसे देखकर पेट्रोल भरने वाला शख्स भी हैरान रह जाता है वह उसके पीछे भागने की कोशिश करता है लेकिन वह वहां से निकल जाता है।

Gurugram Viral Video पर क्यों लोग उठा रहे हैं सवाल

गुरुग्राम वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बाइक पर पेट्रोल भरने वाला शख्स सवार होता है। वहीं इस वीडियो को लेकर पूरी जानकारी का लोगों को इंतजार रहने वाला है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर कटाक्ष करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा लगता है आजकल बाजार में गाड़ी एमी पर मिल रही है लेकिन तेल भरवाने की किस्त नहीं आ रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, “ईएमआई पर गाड़ी तो ले लेते हैं पर खर्च संभालते हैं नहीं फिर ऐसी हरकतें करते हैं। एक ने कहा वैसे कई पंप वाले भी मिलावट करके और कम डीजल पेट्रोल देकर चोरी करते हैं तो क्या पता चोर के घर चोरी हुई हो तो लोग गुड़गांव पुलिस से एक्शन की मांग कर रहे हैं।

@GreaterNoidaW X चैनल से शेयर किए गए गुरुग्राम वायरल वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version