Viral Video: सांप और नेवले की सदियों पुरानी दुश्मनी के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। लेकिन ये घटना थोड़ी हटकर है। इंटरनेट पर जहरीले नाग से पानी में घुसकर एक नेवला पंगा ले रहा है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस वायरल वीडियो में सांप और नेवले के बीच जिंदगी और मौत की एक बेहद खौफनाक जंग देखने को मिल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह लड़ाई जमीन पर नहीं, बल्कि पानी के बीचो-बीच हो रही है। इसका अंत काफी डरावना है।
सांप और नेवले की जानवेला फाइट
नेवले और सांप की जानलेवा फाइट का वीडियो Gurdayal Singh नाम के यूजर ने एक्स पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,’ यह दुश्मनी कभी खत्म नहीं होगी। यह वह सांप है जिसकी एक बूंद सैकड़ो लोगों को मार सकती है लेकिन नेवले को कोई फर्क नहीं पड़ता।’
देखें वीडियो
यह दुश्मनी कभी खत्म नहीं होगी
यह वह सांप है जिसकी एक बूंद सैकड़ो लोगों को मार सकती है लेकिन नेवले को कोई फर्क नहीं पड़ता pic.twitter.com/bstJcCNuBx
— Gurdayal Singh (@Gurdayal_1984) June 27, 2026
आमतौर पर नेवला जमीन पर ही सांप का शिकार करता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में नेवला सारी हदें पार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा और बेहद जहरीला नाग पानी में खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। तभी एक फुर्तीला नेवला बिना डरे पानी में कूद जाता है। पानी गहरा होने के बावजूद नेवला पीछे नहीं हटता और नाग पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है। इस दौरान सांप अपना जहर जालने की भी कोशिश कर रहा है। लेकिन नेवला हिम्मत दिखाते हिए उसे दबोच लेता है और पानी से बाहर निकालकर खआने के लिए जमीन पर ले जाता है।
Viral Video देख दंग हुए यूजर्स
जिंदगी और मौत के बीच की ये लड़ाई कब और कहां रिकॉर्ड की गई है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 27 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6500 से ज्यादा व्यूज और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है ‘इनकी कहानी सभी जानवरों से अनोखी है’। दूसरा लिखता है, ‘इनकी लड़ाई किताबों में पढ़ी थी अब देख भी ली है’। तीसरा लिखता है कि, ‘नेवले पर सांप का जहर असर नहीं करता है’। सांप और नेवले की इस जानलेवा फाइट ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
