Gorakhpur Viral Video: भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हीरो एक्टिंग के बाद राजनीति की दुनिया में चर्चा में रहते हैं। उन्होंने आम जनता को यह भरोसा दिलाया कि गोरखपुर स्पेन से कम नहीं है। सांसद रवि किशन के बड़े दावे उन पर ही भारी पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां खुद सांसद का अपना ही घर बारिश में डूबता हुआ नजर आया। इतना ही नहीं जब उनके दावे को लेकर लोग तमाम तरह की बातें बनाने लगे तो खुद जमीन पर उतर कर बारिश का जायजा लेने के लिए रवि किशन निकले। आधी रात का गोरखपुर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे लेकर लोग तंज करने में पीछे नहीं हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
Gorakhpur Viral Video में सड़कों पर लबालब पानी के बीच दिखे रवि किशन
उत्तर प्रदेश –
चौतरफा फजीहत के बाद गोरखपुर के BJP सांसद रविकिशन रात को 11 बजे “स्पेन सिटी” का जायजा ले रहे हैं !! https://t.co/ut9A0twDHI— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 27, 2026
सचिन कुमार गुप्ता ने x प्लेटफार्म पर रवि किशन के गोरखपुर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चौतरफा फजीहत के बाद गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन रात को 11 बजे स्पेन सिटी का जायजा ले रहे हैं।” दरअसल सोशल मीडिया पर सांसद को यह बताकर लोग ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि अपने दावे में उन्होंने कहा था कि वह गोरखपुर को स्पेन बनाएंगे। हालांकि सबसे चौका देने वाली बात यह है कि उनके खुद के घर भी बारिश में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
गोरखपुर वीडियो को देख रवि किशन के मजे ले रहे फैंस
इस गोरखपुर वायरल वीडियो पर लोग ताने मारने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “हवाबाजी के बाद हालत देखो।” एक यूजर ने लिखा स्पैन सिटी नाला तो वहीं एक यूजर ने कहा स्पेन कैसा लग रहा है आंख अंधा तो नहीं हुआ ना तुम्हारा। एक यूजर ने कहा, “स्पेन भी हमारा गजब है।” एक ने कहा बाल्टी तो है नहीं इसके पास पानी कैसे निकलेगा। वहीं एक यूजर ने तंज करते हुए कहा, “हमें तो यह स्पेन ही लग रहा है।” तो एक ने लिखा स्पेन वाला सांसद।
हेटर्स रवि किशन के मजे लेने में पीछे नहीं हैं और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
