Viral Video: जहरीली नागिन के सामने ही उसके अंडे खा गई छिपकली , देखें शिकारी पर कैसे भारी पड़ी भूख?

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक भूखी छिपकली ने जहरीली नागिन के सामने ही उसके अंडों पर धावा बोल दिया। ये घटना हैरान करने वाली है।

Viral Video

Picture Credit: निर्मोही X

Viral Video:  कोबरा सांप की गिनती जहरीले जीवों में होती है। लेकिन क्या हो जब इसी जहरीली  नागिन पर एक छिपकली की भूख भारी पड़ जाए?  इंटनेट पर एक जहरीली नागिन के सामने उसी के अंडे चोरी करते हुए एक छिपकली वायरल है।  वैसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने हर किसी को हैरान किया हुआ है। अमूमन सांपों को देखकर बड़े-बड़े शिकारी जीव भी अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक छोटे से गेको यानी की छिपकली ने जो किया, उस पर यकीन करना मुश्किल है।

क्या हुआ जब जहरीली ना गिन से भिड़ा गेको?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ,एक जहरीला सांप अपने अंडों की रखवाली कर रहा है। तभी वहां एक भूखा गेको पहुंच जाता है। सांप जैसे खतरनाक शिकारी को सामने देखने के बाद भी वह पीछे नहीं हटता। पेट की आग और भूख उस पर इस कदर हावी होती है कि वह सांप की मौजूदगी में ही उसके अंडों पर हमला कर देता है और उन्हें खाने लगता है।

देखें वीडियो

चौंकाने वाली बात यह है कि जब कोबरा सांप अपने अंडों को बचाने के लिए आगे बढ़ता है, तो गेको वहां से भागने के बजाय डटकर उसका मुकाबला करता है। वह बिना डरे सांप के सामने खड़ा रहता है और अपनी जान की परवाह किए बिना सर्वाइवल की इस जंग को लड़ता है। इसके बाद वो वहां से चला जाता है। जहरीली नागिन का एक वार इस गेको कि जिंदगी खत्म कर सकता था। लेकिन नागिन चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी।

Viral Video  यूजर्स को कर रहा हैरान 

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर निर्मोही नाम के हैंडल से पोस्ट क्या गया है। इसके साथ ही कैप्सन में लिखा है, ‘क्या आपने कभी किसी छिपकली को सांप से पंगा लेते देखा है…इस दुर्लभ वीडियो में एक भूखा गेको न सिर्फ सांप का अंडा खा रहा है, बल्कि सामने खड़े खतरे से डरे बिना डटकर मुकाबला भी कर रहा है। यह वीडियो साबित करता है कि भूख और सर्वाइवल की जंग में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। कमेंट्स में बताएं, इस जंग में किसकी हिम्मत ने आपको सबसे ज़्यादा चौंकाया?’ इस जानलेवा लड़ाई पर अब तक 13000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमामा सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो सभी गेको की हिम्मत की तरीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version