---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train के संचालन को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज, इस महीने से शुरू हो सकता है परिचालन; रूट जान झूम उठेंगे यात्री

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे आधुनिक ट्रेनों में एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2025 3:47 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे आधुनिक ट्रेनों में एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि इसे संचालन में आ रही देरी के कारण यात्री को लंब इंतजार करना पड़ रहा है। देशभर में चेयर कार वंदे भारत ट्रेन का संचालन जारी है, जो देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन है। इसके साथ ही कम समय में ये यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। वहीं अब रेलवे की तरफ से Vande Bharat Sleeper Train चलाने की योजना बनाई जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुछ ट्रेनें तैयार भी हो चुकी है। चलिए आपको बताते है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारी।

Vande Bharat Sleeper Train को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रेलवे जल्द Vande Bharat Sleeper Train के संचालन की योजना बना रहा है, जानकारी के मुताबिक अगले महीने यानि अगस्त में नई नवेली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन हो सकता है। वहीं अगर इसके रूट की बात करें तो पहली ट्रेन दिल्ली-पटना, दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-हावड़ा के बीच चलाई जा सकती है।

हालांकि संचालन और रूट को लेकर रेलवे की तरफ से किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन रेलवे पूरी प्लानिंग कर रहे है, जल्द इस ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू किया जाए। मालूम हो कि यह ट्रेन राजधानी, तेजस, दुरंतो से भी ज्यादा अत्याधुनिक है, जो रेलवे के लिए एक गेमचेजर साबित हो सकता है। इसके अलावा यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना होगा किराया

बता दें कि इस ट्रेन में 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच शामिल होंगे। अगर इसके किराए की बात करें तो राजधानी की बराबार रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 टियर कोच का किराया 4300 रूपये, सेकेंड एसी का किराया 5800 और फस्ट एसी क किराया 7200 रहने की उम्मीद है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अगर इस ट्रेन की खासियत की बात करें तो इसमे सीसीटीवी कैमरे, हाईटैक दरवाजे, आरामदायक सीट, एलएचबी कोच, 160 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार समेत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026