---Advertisement---

खुशखबरी! Lucknow से Mumbai के बीच होगा Vande Bharat Sleeper Train का संचालन! यूपी के इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा; जानें रूट व अन्य डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: रेलवे लखनऊ से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाएगी, इससे दोनों राज्यों के बीच दूरी कम हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2025 1:35 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: रेल प्रेमियों को जल्द रेलवे एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। दरअसल वंदे भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब रेलवे Vande Bharat Sleeper Train चलाने की योजना बना रहा है, जो लंबी दूरी के लिए चलाई जाएंगी, जिसमे स्लीपर कोच होंगे, ताकि यात्री लंबी दूरी का सफर आराम से कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की थकावट न हो। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रेलवे लखनऊ से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है, माना जा रहा है कि इससे यूपी से मुंबई की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Lucknow से Mumbai के बीच होगा Vande Bharat Sleeper Train का संचालन

जानकारी के मुताबिक रेलवे Lucknow से Mumbai के बीच Vande Bharat Sleeper Train चलाने की योजना बना रहा है। जिससे हजारों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को हफ्ते में 4 दिन चलाया जा सकता है। जिसमे सभी कोच जैसे फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड कोच उपलब्ध होंगे, जो पूरी तरह से एसी कोच होंगे, साथ ही 2 एसएलआर कोचों में लगभग 1200 यात्री बैठ सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिसमे सीसीटीवी, एलएचबी कोच समेत कई फायदें होंगे। माना जा रहा है कि ये ट्रेन सीधा राजधानी और तेजस को टक्कर देगी।

स्लीपर ट्रेन चलने के बाद यूपी के इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा

बता दें कि यह ट्रेन लखनऊ से चलेगी और आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचेगी। माना जा रहा है कि Vande Bharat Sleeper Train चलने के बाद यूपी के कई राज्यों को जबदरस्त फायदा होने की उम्मीद है, जिसमे रामपुर, मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि इस ट्रेन के चलने के बाद यात्री यहां से चढ़ेंगे, जिससे ऑटो, टैक्सी चलाने की संख्य बढ़ेगी, साथ ही आसपार और दुकानें, रेस्टोरेंट खुलने क उम्मीद है। जिससे रोजगार में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर क्या होगा रूट

अगर मुंबई-लखनऊ Vande Bharat Sleeper Train के रूट की बात करें तो यह ट्रेन लखनऊ से चलेगी और हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन और आगरा होते हुए मुंबई पहुंचेगी। हालांकि इसके टाइमिंग को लेकर किसी प्रकार की जाकारी नहीं दी गई है, साथ ही अगर किराए की बात करें तो यह राजधानी और तेजस के बराबर हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026