---Advertisement---

राजधानी, तेजस से कितनी अलग होगी नई नवेली Vande Bharat Sleeper Train, जानें कैसे यात्रियों का बदल जाएगा ट्रैवल करने का नजरिया

Vande Bharat Sleeper Train: बहुत ही जल्द कई रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फर्राटा भरने वाली है, हालांकि अभी तक ये तय नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 4:44 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: बहुत ही जल्द कई रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फर्राटा भरने वाली है, हालांकि अभी तक ये तय नहीं किया गया है, यह ट्रेन किस रूट प दौडे़गी, लेकिन इतना साफ है कि इस ट्रेन में सफर करना अपने आप में एक सपना होगा, क्योंकि इसे राजधानी, तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से भी ज्यादा आधुनिक बनाया गया है, ताकि यात्री सफर का मजा ले सकें। गौरतलब है कि कई बार तेजस, राजधानी ट्रेनों में भी सुविधाएं नहीं मिलती है। लेकिन अगर आप एक बार नई नवेली Vande Bharat Sleeper Train पर बैठेंगे तो आप बाकी ट्रेनों को भूल जाएंगे। चलिए आपको बताते है इस ट्रेन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें।

राजधानी तेजस से कितनी अलग होगी नई Vande Bharat Sleeper Train

मालूम हो कि अभी भारत में राजधानी, तेजस जैसे कुछ प्रीमियम ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, यह ट्रेनें आम यात्रियों के लिए काफी प्रीमियम ट्रेनें मानी जाती है, वहीं Vande Bharat Sleeper Train आने के बाद यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। अगर राजधानी, तेजस और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तुलना करें तो दोनों ही बहुत अलग है, क्योंकि वंदे भारत में अधिकतम स्पीड 180 है, और वहीं 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बाकी ट्रेन दौड़ सकती है।

इसके अलावा यात्री सीट, रिडिंग लैप, अपग्रेडेड बाथरूम समेत कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी। जिस तरह से इसे डिजाइन किया गया है, ऐसा लगता है कि किसी क्लब, रेस्टोरंट आ गए हो। इसके अलावा इस ट्रेन का किराया राजधानी के बराबर रहने की उम्मीद है, हालांकि इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

यात्रियों का बदल जाएगा ट्रैवल करने का नजरिया

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी थी कि इस साल के अंत तक 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटड़ी पर दौड़ सकती है। वहीं माना जा रहा है कि जल्द यह ट्रेन दिल्ली और हावड़ा के बीच चल सकती है। बता दें कि अभी भारत की दो सबसे प्रीमियम ट्रेन है, वह है राजधानी और तेजस, लेकिन वंंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर आने के बाद ये दोनों ट्रेनें फेल हो जाएंगी, हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि क्योंकि इस ट्रेन में सबसे आधुनिक फीचर्स है, जैसे – सीसीटीवी कैमरे, हाईटैक दरवाजे, आरामदायक सीट, एलएचबी कोच, 160 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार समेत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल है। यानि यह साफ है कि Vande Bharat Sleeper Train में यात्रा करने वाला यात्रियों का पूरी तरह से नजरिया बदल जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026