---Advertisement---

लो जी, आ गई देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train, स्पीड ही नहीं इन चीजों में भी राजधानी, तेजस के छुड़ाएगी छक्के; जानें संचालन की तारीख

Vande Bharat Sleeper Train: पटरियों पर जल्द देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा इस ट्रेन को सबसे आधुनिक बनाया गया है, जो इसे सबसे अलग बनाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 1:17 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, इसी बीच रेल प्रेमियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानि Vande Bharat Sleeper Train पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले महीने खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी थी, हालांकि अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि इस महीने यानि नवरात्रें के पावन दिनों के अंदर इस ट्रेन का संचालन संभव है। सबसे खास बात है कि इस ट्रेन को इस तरीकें से डिजाइन किया गया है, जो राजधानी, तेजस को कड़ी टक्कर देगी। चलिए आपको बताते है इस ट्रेन से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कब से शुरू होगा Vande Bharat Sleeper Train का संचालन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस महीने यानि सितंबर में देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train की शुरूआत हो सकती है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है, अगर इसके रूट की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली से पटना( बिहार) के बीच चल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर पिछले कुछ महीने की बात करें तो बिहार को सबसे ज्यादा वंदे और अमृत भारत ट्रेनें दी गई है। चुनाव को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि यह ट्रेन देश की राजधानी से बिहार की राजधानी के बीच चल सकती है, अगर ऐसा होता है तो दिवाली और छठ पूजा में जानें वाले लोगों की मौज हो जाएगी। आधुनिकता के लिहाज से यह ट्रेन पूरी तरह से संपन्न है।

स्पीड ही नहीं इन चीजों में भी राजधानी, तेजस के छुड़ाएगी छक्के

अभी राजधानी, तेजस, दुरंतों समेत कुछ ही ट्रेनें है जो प्रीमियम ट्रेनों के अंदर आती है, लेकिन Vande Bharat Sleeper Train आने के बाद इन ट्रेनों की खूबसूरती फीकी पड़ने वाली है। अगर वंदे भारत और इन ट्रेनों की तुलना करें तो यह ट्रेनें अधिकतम 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है, लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अपने गंतव्य तक पहुंच सकती है। इसके अलावा अगर सुविधाओं की बात करें तो इस ट्रेन डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे मिलेंगे, जबकि पुरानी प्रीमियम ट्रेनों में यह सुविधा नहीं मिलती है।

इसके अलावा भी कई ऐसी सुविधाएं है, जो इस ट्रेन को सबसे आधुनिक बनाती है। हालांकि अभी रेलवे की तरफ से फाइनल डेट की घोषणा नहीं की गई है कि कब तक इस ट्रेन का संचालन होगा, लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि इस महीनें रेल प्रेमियों क वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026