---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: इन शहरों के बीच जल्द शुरू हो सकता है सेमी स्पीड स्लीपर ट्रेन का संचालन, पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: देशभर में तेजी से सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का जाल बिछ रहा है, जो कई मायने में यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 4:30 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देशभर में तेजी से सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का जाल बिछ रहा है, जो कई मायने में यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव है। वहीं अब देश की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अभी पहली स्लीपर ट्रेन का संचालन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच किया जा रहा है। सबसे खास बात है कि कुछ ही दिनों में यह ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि जल्द अन्य रूटों पर भी स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। अगर आप भी रेल प्रेमी है और यात्रा के शौकीन है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

इन शहरों के बीच हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन

बता दें कि अभी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच जारी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है  कि मार्च के महीने में दो नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से अमृतसर के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन हो सकता है। सबसे खास बात है कि यह यात्रा रात ही होगी।

यानि यात्री रात को दिल्ली से निकलेंगे और सुबह तड़के अमृतसर पहुंच जाएंगे। बता दें कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग  बाघा बॉर्डर, सवर्ण मंदिर व अन्य पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए आते है। यानि अगर इस रूट पर स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होता है, तो कई मायने में यह गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि रेलवे की तरफ से अधिकारिक तौर पर इस रूट की पुष्टि नहीं कई गई है।

दिल्ली-पटना के बीच शुरू हो सकता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन 

दिल्ली-अमृतसर के अलावा  दिल्ली से पटना के बीच भी देश की सबसे चर्चित ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस रूट की पुष्टि नहीं कई गई है, लेकिन मान जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई अहम जानकारी सामने आ सकती है। अगर इस ट्रेन के खासियत की बात करें तो इस ट्रेन में लोकल स्वादिष्ट भोजन परोसा जा रहा है।

जो इसको बाकि लग्जरी ट्रेनों को अलग बनाता है। इस ट्रेन में GPS और डिजिटल स्क्रीन से यात्रियों को स्टेशन, समय और अगले स्टॉप की जानकारी मिलती है।

ऐप के जरिए यात्रियों को रियल-टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दुविधा नहीं रहेगी। इसके अलावा भी यात्रियों के लिए ट्रेन के भीतर कई लग्जरी सुविधाएं दी गई है। जिससे यात्री यात्रा का आनंद उठाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026