---Advertisement---

इन रूटों पर हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन, मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं, जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे लंबी दूरी की रात की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर ट्रेनों का विस्तार कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2026 6:18 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे लंबी दूरी की रात की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर ट्रेनों का विस्तार कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई रूटों में इसका संचालन हो सकता है। रेलवे की ओर से नए रूटों पर स्लीपर सेवा शुरू करने की प्रक्रिया जारी है और रूट तय करने में ट्रैक की क्षमता, उपलब्ध पाथ, रोलिंग स्टॉक, इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री मांग जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है। हम बात कर रहे है Vande Bharat Sleeper Train के बारे में। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन रूटों पर हो सकता है संचालन?

वंदे भारत स्लीपर के विस्तार को लेकर कई लंबे रूट चर्चा में हैं। इनमें बेंगलुरु-मुंबई रूट प्रमुख है। इस रूट पर स्लीपर वर्जन की शुरुआत की तैयारी की खबरें सामने आई हैं, हालांकि सितंबर 2026 तक लॉन्च में देरी की रिपोर्ट भी है। इसलिए इसे अभी नियमित रूप से चल रही सेवा नहीं माना जा सकता।

इसके अलावा संसद में से पूछे गए सवालों में दिल्ली-कच्छ, दरभंगा-दिल्ली वाया सीतामढ़ी-अयोध्या धाम, भोपाल-पटना, भोपाल-अयोध्या, इटारसी-नागपुर, छिंदवाड़ा और पूर्वोत्तर भारत जैसे रूटों पर Vande Bharat Sleeper Train के संचालन को लेकर विचार किया जा रहा है। बता दें कि यह ट्रेन कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रही है।

यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों के आराम और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। रेलवे की जानकारी के मुताबिक इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।आरामदायक और सुविधाजनक डिज़ाइन वाली सोने की बर्थ, बेहतर कुशनिंग, ऑटोमैटिक प्लग दरवाज़े, आग का पता लगाने और उसे बुझाने वाला सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा, दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधाएँ। आधारित डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी, ऊपरी बर्थ तक आसानी से पहुँचने के लिए सुविधाजनक डिज़ाइन वाली सीढ़ी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 September 2026

सितम्बर 13, 2026

Lucknow News

सितम्बर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 13, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 13, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 13, 2026