---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train की स्पीड देख गदगद हुए रेल प्रेमी, 160, 170 नहीं इतने किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन; जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे चर्चित और भारत की पहली सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 31, 2025 1:31 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे चर्चित और भारत की पहली सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि अभी तक ट्रेनें 130 की रफ्तार से दौड़ती है। लेकिन जल्द ही इसकी स्पीड बढ़ने वाली है और देश की सबसे चर्चित ट्रेन 180 प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार है। जिसका ट्रायल पूरा किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच दौड़ सकती है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक तौर पर घोषणी नहीं की गई है।

Vande Bharat Sleeper Train की स्पीड देख हो जाएंगे भौचक्के

बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। उसी का एक वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। जारी वीडियो ने अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि “आज रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा वंदे भारत स्लीपर का परीक्षण किया गया। यह कोटा-नागदा खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

हमारे स्वयं के जल परीक्षण ने इस नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया”। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल पर पानी के गिलास रखे है, लेकिन एक बंदू भी पानी नहीं गिरा। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड देख यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड देख अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/Chandinee92/status/2006011436128944574?s=20

“ब्रेट ली से भी तेज़” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“गति, सुरक्षा और इंजीनियरिंग का पूरा भरोसा – सब कुछ स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है। वास्तविक जल परीक्षणों के साथ 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ना यह साबित करता है कि यह कोई प्रचार नहीं, बल्कि एक प्रमाण है”। एक और यूजर ने लिखा कि

“180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पार करना वाकई प्रभावशाली है। असली चुनौती तब शुरू होगी जब यह तेज रफ्तार परिवहन बड़े पैमाने पर आम यात्रियों तक पहुंचेगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026