---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train का रूट फाइनल! इन दो प्रमुख शहरों के बीच फर्राटा भरेगी लग्जरी ट्रेन, चेक करें रूट

Vande Bharat Sleeper Train: देश की दूसरी सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन पटरियों पर फर्राटा भरने के लिए है। जो एक गेमचेंजर साबित होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2026 6:52 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: हावड़ा-गुवाहाटी रूट के बाद अब जल्द दूसरी Vande Bharat Sleeper Train फरार्टा भरने के लिए तैयार है। बता दें कि रेल प्रेमियों की यह लग्जरी ट्रेन पहली पसंद बन चुकी है। सबसे खास बात है कि इसमे यात्रा का सुखद अनुभव के साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलता है। 5 अप्रैल 2026 को बैंगलोर सेंट्रल से सांसद पीसी मोहन को लिखे एक पत्र में रेल मंत्री ने केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन और सीएसएमटी के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा की मंजूरी की घोषणा की। गौरतलब है कि यह रूट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Vande Bharat Sleeper Train को दी मंजूरी

राजेंद्र बी. अकलेकर नाम के एक्स हैंडल से एक प्रेस नोट शेयर किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “जनसंपर्क के लिए बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के संबंध में हुई हमारी चर्चा का संदर्भ लें। आपको यह जानकर खुशी होगी कि केएसआर बेंगलुरु और छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है।”

मालूम हो कि अभी मुंबई से बेंगलुरू जाने में करीब 20 से 24 घंटे का समय लगता है। लेकिन Vande Bharat Sleeper Train चलने से इसकी दूरी 12-14 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग मुंबई से बेंगलुरू और बेंगलुरू से मुंबई आते जाते है।

क्या होगा संभावित रूट?

अगर संभावित रूट की बात करें तो यह ट्रेन सीएसएमटी मुंबई, कल्याण जंक्शन, केवाईएन पुणे जंक्शन, पुणे कलबुर्गी, यादगीर, वाईजी गुंतकल जंक्शन, जीटीएल हिंदूपुर, बेंगलुरु पूर्व, केएसआर बेंगलुरु – एसबीसी शामिल है। हालांकि यह एक संभावित रूट है। अधिकारिक तौर पर से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं अगर टाइमिंग की बात करें तो 12-14 घंटे के भीतर यह ट्रेन एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच जाएगी। सबसे खास बात है कि प्रीमियम यात्रा के साथ-साथ यात्री लोकल स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026