---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज, यूपी के इस स्टेशन से मुंबई तक फर्राटा भरेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन; रूट जान खिल उठेगा चेहरा

Vande Bharat Sleeper Train: अब जल्द ही पटरियों पर अपग्रेडेड वर्जन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भर्राटा भरने के लिए तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 4, 2025 2:36 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित और पहली हाई स्पीड ट्रेन यानि वंदे भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब जल्द ही पटरियों पर अपग्रेडेड वर्जन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भर्राटा भरने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसके रूट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस पहली ट्रेन का संचालन लखनऊ से मायानगरी मुंबई के बीच हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि अगर इस रूट पर स्लीपर ट्रेन का संचालन होता है, तो यूपी से मुंबई से कनेक्टिविटी और आसा हो जाएगी। जो कई लिहाज से यूपी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

लखनऊ से मुंबई के बीच हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रेलवे लखनऊ से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है कि लखनऊ और यूपी से मुंबई की कनेक्टिविटी बेहद आसाना हो जाएगी। इसके अलावा अगर व्यापार के लिहाज से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के लिए यह रूट एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। सबसे खास बात है कि मात्र 12 घंटे में लखनऊ से मुंबई के बीच का सफर पूरी हो सकेगा। अभी लखनऊ से मुंबई जानें में करीब 25 से 27 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन इस ट्रेन के चलने के बाद मात्र 12 घंटे में दूरी तय की जा सकेगी।

क्या होगा लखनऊ-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट

अगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन अलीगढ़, आगरा, कोटा, सूरत, वडोदरा होते हुए मुंबई पहुंचेगी, हालांकि इसे लकेर अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर जानकारी सामने आ सकती है। वहीं अगर इसके टाइमिंग की बात करें तो अभी तक इसे लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। मालूम हो कि रेल मंत्री ने हाल ही में कहा था कि एक और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फैक्ट्री से बनकर आएगी, और फिर इसका संचालन शुरू होगा।

स्पीड के मामले में यह ट्रेन है सबसे अव्वल

मालूम हो कि Vande Bharat Train भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन है, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, हालांकि इसे अभी तक सिर्फ दिल्ली से आगरा के बीच ही चलाया गया है। वहीं माना जा रहा है कि यूपी की यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है जो लखनऊ से मुंबई के बीच चलेेगी। हालांकि इसके तारीखों को लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026