---Advertisement---

खुशखबरी! दिवाली, छठ के मौके पर पटना, छपरा समेत इन रूटों पर दौड़ेगी Vande Bharat Special Train, फटाफट बुक करें टिकट

Vande Bharat Special Train: अगर आप भी दिवाली या छठ पूजा में घर जानें की तैयारी में हैं और टिकट नहीं मिल रहा है तो यह खबर आपके काम की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 10, 2024 6:02 अपराह्न

Vande Bharat Special Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Special Train: अगर आप भी दिवाली या छठ पूजा में घर जानें की तैयारी में हैं और टिकट नहीं मिल रहा है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल भारतीय रेलवे ने यूपी और बिहार के कई रूटों पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। मालूम हो कि दिवाली, छठ पूजा से 2 महीने पहले से ही ट्रेनों की टिकट फुल हो जाती है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर जानें में दिक्कत होती है। चलिए आपको बताते इन ट्रेनों के बारे में

दिल्ली पटना Vande Bharat Special Train

यह ट्रेन दिल्ली और पटना से चार-चार यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 02252 30 अक्टूबर, 1, 3 और 4 नवंबर को चलेगी। जबकि पटना से ट्रेन नंबर 02252, 31 अक्टूबर, 2, 4 और 7 नवंबर को चलेगी। बीच में यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा पर रुकेगी।

लखनऊ छपरा तेजस स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन लखनऊ और छपरा से 13-13 फेरे लगाएगी। लखनऊ से ट्रेन (02270) 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक (29 अक्टूबर और 5 नवंबर को छोड़कर) चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 02269 भी छपरा से चलेगी। यह ट्रेन बीच में सुल्तानपुर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, बलिया, सुरेमनपुर में रुकते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी। दोनों ट्रेनों में आठ-आठ चेयर कार कोच होंगे। ये ट्रेनें सिर्फ दिवाली और छठ पूजा के दौरान ही चलेंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कई अन्य ट्रेन चलाने का लिया गया फैसला

गौरतलब है कि त्योहारों में बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने बड़ा फैसले लेते हुए कई रूटों पर वंदे भारत और तेजस राजधानी स्पेशल ट्रेनों के चलाने का फैसला किया है। (Vande Bharat Special Train) इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी भारतीय रेलवे द्वारा चलाया जा रहा है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026