---Advertisement---

Vande Bharat Train: राजस्थान जाने वाले यात्रियों की लगी लॉटरी, इस रूट पर 20 कोच वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन भरेगी फर्राटा; जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: दिल्ली से राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली -जोधपुर रूट पर कोच की संख्या बढ़ाई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 26, 2026 6:13 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित और यात्रियों की पहल पसंद वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि दिल्ली से राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल दिल्ली कैंट से जोधपुर के बीच चलने वाली सैमी हाई स्पीड ट्रेन के कोच में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मालूम हो कि जोधपुर एक मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है, और बड़ी संख्या में दिल्ली से लोग जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल दिल्ली जोधपुर रूट पर अब 8 कोच की जगह 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।

20 कोच वाली Vande Bharat Train का होगा संचालन

भारतीय रेलवे के मुताबिक दिल्ली से जोधपुर के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। लेकिन लगातार कई दिनों की वेटिंग होने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिलता था। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर 20 कोच वाली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। अगर रूट की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली कैंट से दोपहर 3 बजे निकलेगी। गुरूग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना जंक्शन, मेड़ता रोड जंक्शन होते हुए रात 11 बजकर 20 मिनट पर जोधपुर पहुंचेगी। बता दें कि बड़ी संख्या में दिल्ली से जोधपुर के बीच यात्री सफर करते है।

जोधपुर में घूमने के लिए मशहरू जगह

बताते चले कि जोधपुर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। वहीं अगर जोधपुर में घूमने वाली जगहों की बात करें तो इसमे –

  • मेहरानगढ़ किला – बता दें कि 400 फीट की ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला दिखने में बेहद खूबसूरत है। साथ ही यहां से शानदार किला दिखता है।
  • उमेद भवन पैलेस – अगर इस पैलेस की बात करें तो यह एक प्राइवेट पैलेस में से एक है।
  • कायलाना झील – अगर इस झील की बात करें तो शाम को यह झील बेहद खूबसूरत हो जाता है। इसके अलावा यहां पर बोटिंग की भी सुविधा मौजूद है।
  • घंटा घर – यहां पर घूमने आए यात्री पुराना बाजार और लोकल शॉपिंग, मसाले, हस्तशिल्प और राजस्थान सामान खरीद सकेंगे।

इसके अलावा जोधपुर में कई अन्य घूमने और खाने पीने की जगह है। अगर आप दिल्ली से दो दिनों का भी टूर बना कर आते है, तो आप जोधपुर घूम सकेंगे।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026