---Advertisement---

सावधान! कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में यात्रा से पहले पैसेंजर इन बातों का रखें विशेष ध्यान; मात्र इतने घंटे में पहुंचे दिल्ली से कश्मीर, सुरक्षा देख रह जाएंगे दंग

Vande Bharat Train: कटरा-श्रीनगर एक संवेदनशील रूट है, जिसपर कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train का संचालन किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 2:09 अपराह्न | Updated: जून 8, 2025 5:42 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। आलम यह है कि सीटे फुल चल रही है, बड़ी संख्या में यात्री कटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा के बीच आ जा रहे है। वहीं अगर आप भी किसी भी राज्य से कश्मीर जानें की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। सबसे पहले आपको कटरा आना होगा और फिर वहां से श्रीनगर के लिए चलने वाली Vande Bharat Train ले सकते है। लेकिन इस रूट पर यात्रा के दौरान पैसेंजर्स को कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा, नहीं तो उन्हें दिक्कतें हो सकती है, साथ ही आप दिल्ली से श्रीनगर मात्र 14 से 15 घंटे में पहुंच सकेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में यात्रा से पहले पैसेंजर रखें इन बातों का रखें ध्यान

मालूम हो कि कटरा-श्रीनगर एक संवेदनशील रूट है, जिसपर Vande Bharat Train का संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में यात्री इस रूट पर सफर कर रहे है। लेकिन अगर आप भी इस रूट पर सफर कर रहे है तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा, जैसे अपने पास अपना कोई भी आईडी प्रूर्फ जरूर रखें। इसके अलावा अपने बैग में किसी प्रकार की नुकीली चीजें न रखें, साथ ही कोशिश करें कि कोई भी संदिग्ध चीज अपने पास न रखें जिससे आप मुश्किल में पड़ सकते है।

इतने घंटे में पहुंचे दिल्ली से कश्मीर

वैसे तो दिल्ली से कश्मीर के बीच कोई भी डायरेक्ट ट्रेन अभी नहीं है, लेकिन हम आपको बताएंगे की कैसे आप दिल्ली से श्रीनगर पहुंच सकते है। सबसे पहले दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली रात की कोई सी भी ट्रेन पकड़े जो सुबह 6 – 7 बजे तक कटरा पहुंचा देगी। इसके बाद सुबह 8.00 बजे चलने वाली वंदे भारत ट्रन पकड़कर आप 11 बजे तक कश्मीर पहुंच सकेंगे। यानि दिल्ली से कश्मीर जानें में करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय लगा जाता था, तो वहीं अब 14 से 15 घंटे में यात्री कश्मीर पहुंच सकेंगे।

कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train की सुरक्षा देख रह जाएंगे दंग

मालूम हो कि कश्मीर में समय-समय पर आतंकवादी गतिविधयां देखी जाती है, जिसके कारण कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train रूट की जिम्मेदारी कमांडों को दी गई है। यह पहली बार होगा जब किसी ट्रेन में कमांडों की तैनाती की जाएगी। एक ट्रेन में करीब 15 कमांडों होंगे जो सभी आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे, साथ ही उनके साथ एक सुपरवाइजर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जगह-जगह पर आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। यानि सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन को Z+ सुरक्षा दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026