---Advertisement---

छपरा, बलिया के लोगों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, इस रूट पर शुरू होगा नई Vande Bharat Train का संचालन; चेक करें रूट

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित और यात्रियों पसंद, देश की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन के देश के लगभग सभी रूटों पर संचालन लगातार जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 18, 2026 2:54 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित और यात्रियों पसंद, देश की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन के देश के लगभग सभी रूटों पर संचालन लगातार जारी है। इसी बीच बिहार के प्रमुख रूटों से होते हुए लखनऊ तक एक नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। वैसे तो बिहार और यूपी के कई प्रमुख रूटों पर सैमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन जारी है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोतर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की तरफ से एक नई सैमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। चलिए आपको बताते है रूट समेत अन्य जरूरी चीजों के बारे में।

बलिया-छपरा होते हुए गोमतीनगर तक होगा Vande Bharat Train का संचालन

जानकारी के मुताबिक जल्द ही बलिया-छपरा होते हुए गोमती नगर तक Vande Bharat Train का संचालन लगातार जारी है। बता दें कि बलिया छपरा रूट पर अभी तक किसी भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं हो रही है। सबसे खास बात है कि यात्रियों के लिहाज से यह रूट काफी अहम होने वाला है, क्योंकि बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग काम के सिलसिले में बलिया से छपरा और छपरा से बलिया आते जाते है।

इसके अलावा छपरा से यह ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए गोमती नगर पहुंचेगी। बता दें कि यह रूट कई मायनों में बेहद खास होने जा रहा है। मालूम हो कि छपरा, बलिया, गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ और कानपुर का रूख करते है। वहीं वंदे भारत ट्रेन चलने से बेहद कम समय में यात्री बलिया  से लखनऊ पहुंच सकेंगे।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत जान आ जाएगा मजा

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन कई मायनों में यह काफी खास है, क्योंकि यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। जिसमे –

  • तेज़ रफ्तार – अगर इस ट्रेन के अधिकतम स्पीड की बात करें तो यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
  • सेमी-हाई स्पीड और सेल्फ प्रोपेल्ड – इसमें इंजन अलग से नहीं होता, पूरी ट्रेन ही मोटराइज्ड होती है। यानि इंजन को जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया नहीं होती है, जिससे काफी समय बचता है।
  • आरमदायक सीटिंग – बता दे की इस ट्रेन में एर्गोनोमिक सीट्स और एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग सीट्स मौजूद है और यात्रियों को एक आरामदायक अनुभव प्रदान करती है।
  • ऑनबोर्ड कैटरिंग – ट्रेन में ही गरम खाना और स्नैक्स सर्व होते हैं। जिससे एयरलाइन जैसी सर्विस का अनुभव भी होता है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन किसी लग्जरी से कम नहीं है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026