---Advertisement---

क्या Vande Bharat Train हमेशा समय पर चलती हैं? चेक करें रिपोर्ट

Vande Bharat Train: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा प्रदान करती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2025 3:11 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को सभी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करती है, जिसमे खाना पीना से लेकर कम देरी में अपने गंतव्य तक पहुंचना शामिल है। ऐसा माना जाता है, कि हमेशा Vande Bharat Trains अपने निर्धाति समय पर ही अपने गंतव्य तक पहुंचती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे, देश की 3 वंदे भारत जिनका रूट अलग-अलग है, पिछले सात दिनों में यह ट्रेनें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंची या टाइम से, आईए जानते है।

दिल्ली वाराणसी Vande Bharat Train का चार्ट

सबसे पहले हम बात करेंगे दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली Vande Bharat Train के बारे में बताते चले कि ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलती है, दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। अगर पिछले 7 दिनों के टाइमिंग की बात करें तो Where Is My Train App के मुताबिक

तारीखपहुंचने का निर्धित समयपहुंचने का समय
27 जूनदोपहर 2 बजे2:05 मिनट (दोपहर)
25 जूनदोपहर 2 बजे1:53 मिनट (दोपहर)
24 जूनदोपहर 2 बजे1:49 मिनट (दोपहर)
23 जूनदोपहर 2 बजे1:59 मिनट (दोपहर)
22 जूनदोपहर 2 बजे1:56 मिनट (दोपहर)
21 जूनदोपहर 2 बजे1:55 मिनट (दोपहर)
20 जूनदोपहर 2 बजे2:04 मिनट (दोपहर)

यानि अगर पिछले 7 दिनों के रिपोर्ट की बात करें तो मात्र 2 बार ही ट्रेन लेट हुई है और महज 5 और 4 मिनट, वहीं बाकी 5 दिन ट्रेन समय से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

दिल्ली कटरा Vande Bharat Train का चार्ट

दिल्ली से कटरा तक चलने वाली Vande Bharat Train के बारे में बताते चले कि ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलती है, दोपहर 2:15 मिनट पर बजे कटरा पहुंचती है। अगर पिछले 7 दिनों के टाइमिंग की बात करें तो Where Is My Train App के मुताबिक

तारीखपहुंचने का निर्धित समयपहुंचने का समय
27 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:15 मिनट (दोपहर)
26 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:26 मिनट (दोपहर)
24 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:41 मिनट (दोपहर)
23 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:19 मिनट (दोपहर)
22 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:20 मिनट (दोपहर)
21 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:20 मिनट (दोपहर)
20 जूनदोपहर 2:15 मिनट2:07 मिनट (दोपहर)

यानि अगर पिछले 7 दिनों के रिपोर्ट की बात करें तो मात्र 2 बार ट्रेन टाइम पर आई है, वहीं बाकी 5 दिन ट्रेन लेट से अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train का चार्ट

कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली Vande Bharat Train के बारे में बताते चले कि ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे चलती है, और सुबह 11:08 मिनट पर बजे श्रीनगर पहुंचती है। अगर पिछले 7 दिनों के टाइमिंग की बात करें तो Where Is My Train App के मुताबिक

तारीखपहुंचने का निर्धित समयपहुंचने का समय
27 जूनसुबह 11:08 मिनट11:09 मिनट
26 जूनसुबह 11:08 मिनट11:28 मिनट
25 जूनसुबह 11:08 मिनट11:02 मिनट
23 जूनसुबह 11:08 मिनट11:01 मिनट
22 जूनसुबह 11:08 मिनट10:58 मिनट
21 जूनसुबह 11:08 मिनट10:56 मिनट
20 जूनसुबह 11:08 मिनट11:02 मिनट

यानि अगर पिछले 7 दिनों के रिपोर्ट की बात करें तो मात्र 1 बार ही ट्रेन लेट हुई है, वहीं बाकी 6 दिन ट्रेन समय से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026