---Advertisement---

UP की राजधानी Lucknow से Bhopal पहुंचना होगा आसान! Vande Bharat Train संचालन को लेकर आई बड़ी अपडेट; रिपोर्ट पढ़ झूम उठेंगे लोग

UP की राजधानी लखनऊ जल्द ही Vande Bharat Train के माध्यम से भोपाल से जुड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा सकता है, ताकि यात्रियों को कम समय में गंतव्य स्थल पर पहुंचाया जा सके। हालांकि, लखनऊ-भोपाल रूट पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 22, 2025 6:26 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है जो लखनऊ से भोपाल जाने वालों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकती है। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से यूपी की राजधानी लखनऊ और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जुड़ने वाले हैं। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि रेलवे जल्द ही भोपाल और लखनऊ के बीच नई Vande Bharat Train को हरी झंडी दे सकता है। इंडियन रेलवे की इस पहल से यात्रियों की बल्ले-बल्ले होगी और भोपाल से लखनऊ के बीच सफर का समय भी कम हो सकेगा। ये खबर उन यात्रियों के लिए विशेष तौर पर खास है, जो प्रीमियम सुविधाओं की तलाश में नजरें टिकाए रहते हैं। ऐसे यात्री नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के साथ ही अपनी इच्छा पूर्ण कर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

Lucknow से Bhopal के बीच Vande Bharat Train के संचालन को लेकर बड़ी अपडेट

खबर है कि भारतीय रेलवे जल्द ही यूपी की राजधानी लखनऊ को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ सकता है। दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों में वंदे भारत ट्रेन की संचालन कर रहा रेलवे, यूपी, MP में भी इसके विस्तार पर जोर दे रहा है। रेलवे की ओर से कोई पुख्ता जानकारी तो अभी नहीं आई है, लेकिन ईटीवी भारत की रिपोर्ट में इस संबंध में बड़ी अपडेट साझा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भोपाल से लखनऊ के बीच जल्द ही Vande Bharat Train को हरी झंडी मिल सकती है। रेलवे ने औपचारिकताओं को भी पूर्ण कर लिया है। किराया, रूट व समय सारिणी को लेकर चर्चा जारी है। इसके फाइनल होने के साथ ही लखनऊ व भोपाल वासियों को नई वंदे भारत ट्रेन के रूप में सौगात मिल जाएगी।

लखनऊ-भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ आसान होगा सफर

जैसे ही लखनऊ से भोपाल के बीच नई व आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दौड़ना शुरू होगा, कि लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। आम तौर पर जहां लखनऊ से भोपाल जाने में 9 से 12 घंटे का समय लग जाता है। वहां Vande Bharat Train की शुरुआत के साथ ये सफर 6 से 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। हां, इस यात्रा के लिए लोगों को किराया जरूर अन्य ट्रेनों की तुलना में ज्यादा चुकाना पड़ेगा। प्रीमियम सुविधा के लिए यात्रियों से रेलवे अतिरिक्त किराया लगा सकता है, ताकि बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके और सफर आनंदपूर्वक संपन्न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026