---Advertisement---

खुशखबरी! वैष्णो देवी दर्शन के साथ अब ट्रेन से वादियों का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक; जानें संचालन से पहले Vande Bharat Train का किराया और रूट

Vande Bharat Train: कटरा- श्रीनगर के बीच जल्द वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है, कश्मीर के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 30, 2025 1:43 अपराह्न | Updated: जनवरी 30, 2025 3:36 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद अब जल्द आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन को चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं अब इसके किराए और रूट को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ रही है। खबर यह भी है कि श्रीनगर के बजाय वंदे भारत ट्रेन का संचालन बडगाम तक किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि पहली बार ऐसा होगा की कटरा में माता वैष्णों देवी के दर्शन के साथ साथ यात्री ट्रेन से कश्मीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। चलिए आपको बताते है कि इस रूट पर यात्री को कितना किराया देना होगा, और इसका रूट क्या रह सकता है।

Vande Bharat Train से वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री

कटरा से श्रीनगर और कटरा से बडगाम के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा हो चुका है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में आम यात्रियों के लिए इसका परिचलान शुरू किया जा सकता है, हालांकि इसके लेकर रेलवे द्वारा किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अभी केवल कटरा से श्रीनगर सड़क के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है, जिसमे 8 से 10 घंटे का समय लगता है। वहीं इस रूट पर Vande Bharat Train के संचालन के बाद इसकी दूरी सिर्फ 3.30 घंटे की रह जाएगी। वहीं इससे कश्मीर में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train का कितना होगा किराया

सूत्रों के मुताबिक कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train का किराया अधिकतम 2500 रह सकता है। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन में दो तरह के कोच होते है, पहला एसी चेयर कार और दूसरा एग्जीक्यूटिव चेयर कार। एसी चेयर कार का किराया 1500 से 1600 रूपये के बीच हो सकता है। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2200 से 2500 के बीच रह सकता है। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

क्या होगा वंदे भारत ट्रेन का रूट?

कटरा से श्रीनगर के रूट की बात करें तो इस रूट पर करीब 20 स्टेशन है। 202 किलोमीटर लंबे इस ट्रेन के स्टेशनों की बात करें तो सबसे पहले, रियासी, बक्कल, दुग्गा, सावलकोटे, संगलदान, सुंबर, खारी, बनिहाल, हिलार शाहाबाद हॉल्ट, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहारा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्नीपोरा, काकापोरा, पंपोर, श्रीनगर शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026